scriptआधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, प्रेमी को रातभर पीटा सुबह बना लिया दामाद | lover was beaten overnight to meet his girlfriend made son in law | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, प्रेमी को रातभर पीटा सुबह बना लिया दामाद

अपने प्रेमी और प्रेमिका के कई किस्से सुने होगे। यह कपल दुनिया वालों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करता। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए प्यार में पागल प्रेमी कुछ भी कर सकता है। चाहे इसके लिए उसे कितनी भी बड़ी सजा क्यों ना मिले।

नई दिल्लीDec 09, 2020 / 01:38 pm

Shaitan Prajapat

marriage

marriage

नई दिल्ली। अपने प्रेमी और प्रेमिका के कई किस्से सुने होगे। यह कपल दुनिया वालों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करता। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए प्यार में पागल प्रेमी कुछ भी कर सकता है। चाहे इसके लिए उसे कितनी भी बड़ी सजा क्यों ना मिले। आज आपको एक अनोखे कपल के बारे में बताने जा है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से आधी रात को चोरी छिपे उनके घर मिलने गया। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी। घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे ही अपना दामाद बना लिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर की है।


यह भी पढ़े :— पत्नी को महंगा पड़ा झगड़ा करना, घर से 450KM पैदल चला पति, पुलिस ने लगाया जुर्माना

 

रात को जमकर की धुनाई
रामपुर के अजीमनगर थाना के मेहंदी सुमाली गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह अकसर आया करता था। अचानक आधी रात को उसे अपनी प्रेमिका की याद सताने लगी। रात 12 बजे वह अपनी माशूका से मिलने उनके घर पहुंच गया। प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़े :— दुनिया का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती कभी बारिश, कारण जान रह जाएंगे दंग

सुबह बना लिया दामाद
मामला पुलिस तक पहुंचा तो लोगों ने प्रेमिका के परिजनों को इससे बचने की सलाह दे डाली और आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया। इसके बाद एक छोटे से मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस प्रकार के मामले बहुत कम देखने को मिलते है। देश के कई राज्यों में ऐसा करने में लड़की के घरवाले ही अपनी बेटी की हत्या कर देते है।

Home / Hot On Web / आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, प्रेमी को रातभर पीटा सुबह बना लिया दामाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो