scriptमहंगा पड़ा अजगर और बिल्ली की लड़ाई के बीच आना, महिला के पैर से लिपट गया अजगर और फिर… | woman rescued python from cat and snake wrapped around right leg | Patrika News
हॉट ऑन वेब

महंगा पड़ा अजगर और बिल्ली की लड़ाई के बीच आना, महिला के पैर से लिपट गया अजगर और फिर…

ऐसा कहा जाता है कि कई बार दूसरों की भलाई करना खुद के लिए महंगा साबित होता है। हम साफ दिल से दूसरों की मदद करना चाहते है। लेकिन कई बार यह खुद के लिए नुकसानदेही सिद्ध होता है। ऐसा कुछ ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ हुआ है।

Oct 20, 2020 / 05:50 pm

Shaitan Prajapat

python

python

ऐसा कहा जाता है कि कई बार दूसरों की भलाई करना खुद के लिए महंगा साबित होता है। हम साफ दिल से दूसरों की मदद करना चाहते है। लेकिन कई बार यह खुद के लिए नुकसानदेही सिद्ध होता है। ऐसा कुछ ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ हुआ है। अजगर और बिल्ली के बीच लड़ाई हो रही थी। महिला ने देखा तो वह उनको छुड़ाने के लिए चली गई है। पर महिला को क्या पता था कि यह उसके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा। इस दौरान महिला के पैर से अजगर लिपट गया। अजगर को छुड़ाने के लिए पुलिस को फोन कर बुलाया पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :— 10 साल का मासूम तीन महीने में चला 2800 किमी पैदल, ये है चौंकाने वाली वजह

 

10 फिट लम्बा था अजगर
यह घटना ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी क्वींसलैंड में रहने वाली महिला की है। महिला के पैर से अजगर लिपट ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहो है। इस खतरनाक वीडियो को कर हर किसी को डर लगा रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि महिला के पैर पर अजगर लिपटा हुआ है और पुलिस ऑफिसर उसको छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। क्वींसलैंड पुलिस ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। अजगर को सामने देखकर लोग खौफ खा जाते हैं, लेकिन महिला शांति से खड़ी रही और झुककर पैर से निकालने की कोशिश करने लगी। ब्रिस्बेन टाइम्स के अनुसार, अजगर को तीन मीटर या लगभग 10 फीट मापा गया है।

 

यह भी पढ़े :— ये लड़का पानी के अंदर करता है तूफानी डांस, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

महिला को हो गई ऐसी हालत
पुलिस के अनुसार, महिला अजगर और बिल्ली के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने गई थी। इस दौरान अजगर महिला के पैर से लिपट गया। इसके बाद महिला की डर के मारे जान निकलने लगी। फिर महिला ने कॉल कर पुलिस को बुलाया। वीडियो में पुलिसकर्मी कह रही है कि आप इस अजगर को पीट रही हैं। इस पर महिला पुलिस से मदद मांगती है।

Home / Hot On Web / महंगा पड़ा अजगर और बिल्ली की लड़ाई के बीच आना, महिला के पैर से लिपट गया अजगर और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो