तीन महीने बाद पहुंचे लंदन
रोमियो कॉक्स ने 20 जून से अपना सफर शुरू किया था। वह पिता के साथ सिसली के पलेर्मों इटली से लंदन की दूरी तय की थी। अपनी यात्रा के दौरान अपने पिता के साथ इटली, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और ब्रिटेन से होते हुए गुजरे। तीन महीने चलने के बाद दोनों 21 सितंबर को यूके पहुंचे। फिलहाल दोनों आइसोलेशन में हैं, इसके बाद रोमियो की मुलाकात अपनी दादी से होगी। पिता और बेटे ने अपनी यात्रा के दौरान ‘रेफ्युजी एडुकेशन एक्रोस कंफ्लिक्ट्स’ की मदद के लिए 11.4 लाख रुपए (12 हजार पाउंड) की राशि भी जुटाई है। अपनी यात्रा के बारे में करते हुए रोमियो के पिता ने कहा कि यह सफर दोनों के लिए बेहद खास रहा है। इस लम्हा वो दोनों अपने जीवन में कभी नहीं भूलेंगे।