स्थानीय लोगों के अनुसार, नाग देवता सुबह 10 बजे आते है और शाम को 3 बजे वापस लौट जाते है। इस दौरान वह शिवलिंग के पास ही बैठा रहता है। यहां आसपास के गांवों में भी इस नाग की चर्चा है। इससे श्रद्धालुओं को कोई भय नहीं है। लोगों का कहना है कि आज तक उसने किसी को कभी किसी का नुकसान नहीं पहुंचाया।