30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में तैयार हुई अनोखी घड़ी, बताती है दुनिया के पास कितना समय है बचा

अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहटन में यह अनोखी घड़ी लगी हुई है। इसका नाम 'एस्ट्रोनॉमिकल डिजिटल क्लॉक'(Astronomical Digital Clock)। हालांकि कई लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि यह घड़ी बताती है कि दुनिया के पास अब कितना समय और बचा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Sep 2020, 3:49 PM IST

The climate clock

The climate clock

आज भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है। मौजूदा समय में इंसान काम के पिछले दौड़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि धरती के पास और कितना समय बचा हुआ है। कहने का मतलब यह कि बुरे हालात स्टाट होने वाले है। यह पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लेगा पर यह सच है। अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहटन में यह अनोखी घड़ी लगी हुई है। इसका नाम 'एस्ट्रोनॉमिकल डिजिटल क्लॉक'(Astronomical Digital Clock)। हालांकि कई लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि यह घड़ी बताती है कि दुनिया के पास अब कितना समय और बचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :— सांप और मगरमच्छ से खुद को कटवाता है ये शख्स, कमजोर दिलवाले नहीं देखे वीडियो

दो आर्टिस्टों ने किया तैयार
धरती का समय बनाने वाली इस घड़ी के बारे में हर कोई जानना चाहता हैं। चलिए, आज आपको बताते इस घड़ी के बारे में पूरी जानकारी। इस घंड़ी को दो आर्टिस्ट ने मिलकर तैयार किया है। उनका नाम गैन गोलन और एंड्रयू बॉयड है। इन दिनों ने इस घड़ी के जरिए सभी को बताया कि अब हमारे पास सिर्फ 7 साल 101 दिन, 17 घंटे, 29 मिनट और 22 सैकंड बचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दुनिया में इतना सालों से कार्बन बहुत अधिक मात्रा में बढ़ जाएगा और उनका लेवल कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रकृति के साथ की गई छेड़छाड़ के बाद कई भयानक परिणाम भुगताने होंगे। दुनिया के बड़े हिस्से में बाढ़ आएगी, जंगलों में आग लगेगी, अकाल पड़ेंगे, लोग विस्थापन होंगे। तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़ जाएगा। आगे बताया गया है कि इसके बाद गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि लोगों को पानी भी नसीब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें :— इस तोते को पसंद है चाय में डुबा बिस्कुट, वीडियो से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

दुनिया के लिए यह नंबर्स जरूरी
इस अनोखी घड़ी को बनाने वाले आर्टिस्ट गोलन का कहना है कि छत पर चढ़कर ये बताना कि इतना समय बचा है हमारा पास, ये हमारा स्टाइल है।’ इस प्रोजेक्ट को उन्होंने 'द क्लाइमेट क्लॉक' (The climate clock) का नाम दिया है। वहीं बॉयड ने कहा कि दुनिया के लिए यह नंबर्स काफी जरूरी हैं। 14 स्ट्रीट बिल्डिंग, वन यूनियन स्कॉवायर साउथ में ये क्लॉक लगाई गई है। अब तो जैसी बची है वैसी की वैसी बचा लो ये दुनिया। कहने का मतलब यही है कि आने वाला समय बहुत ही खराब होगा। इस दौरान इंसान के सामने कई चुनौतियां होगी जिसका सामने करने के लिए उसके पास कोई विकल्प नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब