scriptदुनिया की पहली उड़ने वाली कार, 9 सेकेंड में 100kmph की स्पीड, यहां जाने पूरी डिटेल | worlds first flying car allowed for roads in europe | Patrika News
हॉट ऑन वेब

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, 9 सेकेंड में 100kmph की स्पीड, यहां जाने पूरी डिटेल

टेक्नोलॉजी लगातार एक के बाद एक नई चीज लेकर आ रही है। पिछले कई सालों सभी को जिसका इंतजार था अब वह खत्म हो गया है। कई सालों से उड़ने वाली कार की चर्चा हो रही है, कई कंपनियां ने इसे बनाने की कोशिश की। आखिरकार अब सफलता मिल ही गई है। अब ट्रैफिक का भी झंझट नहीं होगा।

Oct 30, 2020 / 03:52 pm

Shaitan Prajapat

first flying car

first flying car

टेक्नोलॉजी लगातार एक के बाद एक नई चीज लेकर आ रही है। पिछले कई सालों सभी को जिसका इंतजार था अब वह खत्म हो गया है। कई सालों से उड़ने वाली कार की चर्चा हो रही है, कई कंपनियां ने इसे बनाने की कोशिश की। आखिरकार अब सफलता मिल ही गई है। अब ट्रैफिक का भी झंझट नहीं होगा। जल्द ही बाजार में ऐसी कार उतरने वाली है जो सड़कों पर ही नहीं, आसमान में भी चलेगी। उड़ने वाली कार अब हकीकत बन चुकी है। यूरोप में इस कार को चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस कार को डच कंपनी नाम PAL (पर्सनल एयर लैंड व्हीकल) ने बनाया है। दिखने में ये किसी सुपरकार की तरह नजर आती है।

अब सड़कों पर दौड़े ये कार
PAL-V लिबर्टी ने हाल ही में कड़े यूरोपीय रोड़ परीक्षणों को पास किया है। अब इसे आधिकारिक लाइसेंस प्लेट के साथ सड़कों पर चलाने की अनुमति मिल गई है। आपको बता दें कि फरवरी 2020 से लगातार इस कार के लिए परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाई स्पीड ब्रेक और ध्वनि प्रदूषण परीक्षण शामिल थे। कंपनी ने इस कार का प्रोटोटाइप सबसे पहले साल 2012 में उड़ाया था। जिसके बाद से लगातार इसका परीक्षण जारी है। हालांकि अभी इसे आसमान में उड़ाने की इजाजत नहीं मिली है। क्योंकि इसके लिए यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी से मंजूरी लेनी होगी।


यह भी पढ़े :— ये है दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ते, यहां चलने के लिए चाहिए कलेजा

 

first flying car
2.52 करोड़ से शुरू
लिबर्टी कमर्शियल की कीमत 399,000 डॉलर यानी करीब 2.52 करोड़ रुपए से शुरू होगी। हालांकि इस कीमत में अभी टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। इस कार को 2015 में EASA (यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) के साथ एविएशन सर्टिफिकेशन के लिए भी भेजा जा चुका है। जिसे 2022 तक फाइनल किया जा सकता है। उसके बाद ही इस प्रोडक्ट की डिलीवरी शुरू होगी।
यह भी पढ़े :— महिला ने निकाला गजब का जुगाड़, साइकिल चलाकर पीसती है गेहूं, देखें मजेदार वीडियो

first flying car

9 सेकेंड में 100kmph की स्पीड
PAL-V लिबर्टी में दो इंजन लगाए गए है। इसमें एक समय में दो लोगों सवारी कर सकते हैं। कंपनी की अनुसार इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, वहीं यह महज नौ सेकंड से कम समय में शून्य से 100 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार एक बार में 1,315 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकती है। उड़ान मोड में यह 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड और 500 किलोमीटर पर सीमित है।

Home / Hot On Web / दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, 9 सेकेंड में 100kmph की स्पीड, यहां जाने पूरी डिटेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो