scriptगाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा | Cow chewed grenade, cracked in the mouth | Patrika News
हुबली

गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा

गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा

हुबलीApr 09, 2021 / 08:50 pm

S F Munshi

गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा

गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा

गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा
-जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारियों ने रखा था
सिरसी-कारवार
जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए ग्रेनेड के फटने की वजह से गाय का मुंह फट गया। यह घटना मुंडगोड तालुक के सवनल्ली जलाशय के पास गाय के ग्रेनेड के चबाने की वजह से हुई। गाय मुंडगोड तालुक सवनल्ली फ्लैट के अप्पुनारायणस्वामी नायक की है।
शिकारियों की हरकत
शिकारियों ने वह ग्रेनेड सनवल्ली जलरशय के निकट रखा था। शिकारी की मंशा थी कि पानी पीने आने वाले जंगली जानवरों की मौत ग्रेनाइट के फटने से हो जाए जिसे बाद में ले जाने में उन्हें कोई दिक्कत न हो।
बाल-बाल बची महिलाएं
जलाशय के पास लकड़ी चुनने के लिए गई महिलाएं बाल-बाल बच गई। यदि किसी ने गलती से भी ग्रेनेड पर पांव रख दिया होता तो गंभीर दुर्घटना होने की आशंका थी। घटनास्थल का जायजा वन विभाग के अधिकारियों व स्टाफ ने लिया।
सवनल्ली ग्राम पंचायत के गौरीश ने जलाशय के निकट ग्रेनेड रखने वालों
का पता लगाकर उनके खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग वन विभाग अधिकारियों से की।

Home / Hubli / गाय ने चबा लिया ग्रेनेड, मुंह में फटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो