हुबली

श्मशान घाट पर करवाई दलित युवक और लिंगायत लडक़ी की शादी

अंधविश्वास मिटाने के लिए

less than 1 minute read
Dec 06, 2018
श्मशान घाट पर करवाई दलित युवक और लिंगायत लडक़ी की शादी

श्मशान घाट पर करवाई दलित युवक और लिंगायत लडक़ी की शादी
बेलगावी. शादी को पवित्र बंधन माना गया है लेकिन अगर किसी की शादी श्मशान घाट पर हो तो हर किसी को अजीब ही लगेगा।
गुरुवार को बेलगावी में कुछ ऐसा ही नजारा था। श्मशान घाट पर आयोजित एक अनूठे वैवाहिक समारोह में लिंगायत लडक़ी रेखा चंद्रप्पा गुरुवन्नर और दलित युवक सोपान बालकृष्ण जंबोत्ती शादी के बंधन में बंध गए। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य लोगों को अंधविश्वासों के प्रति जागरूक करना था। डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक सतीश जारकीहोली की उपस्थिति में हुए इस समारोह में कुछ खास लोग ही मौैजूद थे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिछले कई सालों से वे अंधविश्वास मिटाने के लिए श्मशान घाटों पर आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह के लिए सरकार दो लाख रुपये की सहायता प्रदान करती है। इस तरह के विवाह पर भी सरकार को सहायता देनी चाहिए। वे इसके बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

Published on:
06 Dec 2018 07:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर