ायपुर . प्रदेश की कांग्रेस सरकार संगठित गिरोह के समान कार्य कर रही है और पूरे प्रदेश का पैसा भ्रष्टाचार के माध्यम से एकत्र कर रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुंडाराज करने की छूट दे रखी है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार कोयला घोटाला, शराब घोटाला के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं, जो कि एक हाल ही जारी एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता एक किसान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन कृत्यों से आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार की विदाई होना तय है।