
avial
साउथ इंडियन व्यंजन न केवल स्वादष्टि होते हैं, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर साउथ इंडियन व्यंजनों की खासियत है कि इससे वजन नहीं बढ़ता, हालांकि खाने में तेल या घी के इस्तेमाल और आप कितनी मात्रा में इसे खा रहे हैं, इसका भी फर्क पड़ता है। यहां आज हम आपको टेस्टी साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट अवियल की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और यह बहुत हैल्दी भी है। यहां पढ़ें अवियल की रेसिपी -
सामग्री -
पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए
3/4 कप ताजा कसा हुआ नारियल
1 टी-स्पून जीरा
4 हरी मिर्च , कटी हुई
1/4 कप पानी
अन्य सामग्री
1/2 कप सहजन फल्ली , 25 मिमी (1 इंच) के टुकड़ो में कटी हुई
1/2 कप चवली , 25 मिमी (1 इंच) के टुकड़ो में कटी हुई
1/2 कप गाजर , 25 मिमी (1 इंच) के टुकड़ो में कटी हुई
1/2 कप रतालू , 25 मिमी (1 इंच) के टुकड़ो में कटी हुई
1/4 कप कद्दू के टुकड़े
1 कचा केला , छिलकर 25 मिमी (1 इंच) के टुकड़ो में कटा हुआ
1/2 कप ताजे हरे मटर
1/2 कप बैंगन के टुकड़े
1/4 टी- स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
1/2 कप ताजा दही , फेंटा हुआ (ऐच्छिक)
2 टेबल- स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
1 टी- स्पून जीरा
7-8 कड़ी पत्ता
विधि -
- सहजन फल्ली को 1/4 कप पानी के साथ मिलाकर, मध्यम आंच पर, ढ़ककर उनके आधे पक जाने तक पका लें।
- बची हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, जरूरत हो तो पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और सब्जियों के नरम होने तक, धिमी आंच पर ढ़ककर पका लें (लगभग 12 से 15 मिनट के लिए)।
- तैयार पेस्ट और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आंच पर 12 से 15 मिनट या मिश्रण के आधे सूख जाने तक उबाल लें।
- दही, तेल, जीरा और कड़ी पत्ता डालकर 2 से 3 मिनट तक धिमी आंच पर उबाल लें।
- गरमा गरम परोसें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
28 Sep 2018, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.