30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों की पार्टी के लिए बनाएं टेस्टी चीज पराठा

पार्टी का नाम आते ही बच्चों के मुंह से सबसे पहले पिज्जा का नाम निकलता है, हालांकि फास्ट फूड का बच्चों की सेहत पर बुरे असर के बारे में तो हम सब ही जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:50 PM IST

cheese paratha

cheese paratha

पार्टी का नाम आते ही बच्चों के मुंह से सबसे पहले पिज्जा का नाम निकलता है, हालांकि फास्ट फूड का बच्चों की सेहत पर बुरे असर के बारे में तो हम सब ही जानते हैं। ऐसे में आप उनके लिए चीज पराठा बना सकते हैं। यह पिज्जा का हैल्दी विकल्प है और बच्चे बहुत शौक से इसे खाते हैं। यहां पढ़ें टेस्टी चीज पराठा की रेसिपी -

सामग्री -

गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
मैदा - 1 कप
घी - 3-4 टेबल स्पून
मौजेरीला चीज - 1 पैक्ट (200 ग्राम)
पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

आटे को बड़े बर्तन में निकाल लीजिए। आटे में मैदा, ½ छोटी चम्मच नमक , 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा लगाने में 1 कप पानी का उपयोग किया गया है जिसमें से 1 टेबल स्पून पानी बच गया है। आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।

स्टफिंग बनाएं

स्टफिंग बनाने के लिए 200 ग्राम चीज में से 100 ग्राम चीज को प्लेट में कद्दूकस कर लीजिए।

परांठे बनाएं

20 मिनिट बाद आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए। गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा निकालिए और गोल लोई बना लीजिए। लोई को सूखे मैदा में लपेटकर 3-4 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिए। तवा गैस पर रखकर गरम कीजिए।

बेले हुए परांठे पर थोड़ी सी पिज्जा सॉस लगाकर और किनारे छोड़ते हुए फैलाएं और अब इस पर थोडी़ सी चीज स्टफिंग रख लीजिए (स्टफिंग आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा जैसी आप चाहें रख सकते हैं) और हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बंद कर दीजिए।

स्टफिंग भरी लोई को उंगलियों से दबाकर थोड़ा सा बड़ा लीजिए ताकि स्टफिंग एक जैसी फैल जाए। लोई को सूखे मैदा से लपेट लीजिए और हल्का दबाव देते हुए गोल आकार में हल्का मोटा परांठा बेल लीजिए।

तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर इसे चिकना कर लीजिए। परांठे को सिकने के लिए तवे पर डालिए और मध्यम आंच पर निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिए। परांठे की दूसरी सतह थोड़ा सा सिकने पर पहली सतह पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दीजिए और परांठे को पलट दीजिए। दूसरी सतह पर भी घी डालकर चारों ओर फैला दीजिए और कलछी से दबाते हुए सेकिए। परांठे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए। सिके परांठे को तवे से उतारकर किसी प्लेट पर रख लीजिए। इन्हें आप काट कर भी सर्व कर सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।