1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम को बनाएं ये झटपट स्नैक्स

शाम के समय जब भूख लगती है तो इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में झटपट स्नैक्स अपकी इस छोटू भूख को शांत कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 May 2018, 4:38 PM IST

sabse sasta street food kaha milta hai

sabse sasta street food kaha milta hai

शाम के समय जब भूख लगती है तो इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में झटपट स्नैक्स अपकी इस छोटू भूख को शांत कर सकते हैं। इन्हें बनाना आसान है और यह बहुत ही कम टाइम में तैयार हो जाते हैं। यहां पढ़ें कुछ टेस्टी स्नैैक्स रेसिपी -

मसालेदार कॉर्न चाट

अगर झटपट कुछ बनाना चाहें तो कॉर्न चाट एक बेहतरीन विकल्प है। स्वीट कॉर्न के दानों को तीन मिनट पानी में उबालें। उबले दानों से पानी नितार लें। कड़ाही में मक्खन गर्म करें। गैस बंद करके इसमें स्वीट कॉर्न, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें। गरमा-गरम सर्व करें।

चटपटा दही ब्रेड

दही में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा सा पानी डालें। इसे अलग रखें। कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें। जीरा डालें। जीरा तडक़ने पर हींग, करी पत्ता, कटी अदरक डालें। अब इसमें प्याज डालें। प्याज हल्का भूरा होने पर ब्रेड मिक्सचर डालकर एक मिनट पकाएं।

नारियल की टिकिया

सामग्री -

घी- 100 ग्राम
नींबू का रस - एक बड़ा चम्मच
उबले और मैश किए हुए आलू- चार
सौंठ-काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
घी में तले हुए बादाम- 10
मुनक्का- एक छोटा चम्मच
जीरा- एक छोटा चम्मच
नारियल का बूरा- तीन बड़े चम्मच
सिंघाड़े का आटा- एक बड़ा चम्मच
कद्दूकस कच्चा नारियल- दो बड़े चम्मच
बेसन- एक बड़ा चम्मच
जलजीरा- एक छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार

यूं बनाएं -

कड़ाही में घी डालकर जीरा तडक़ा लें। आलू, बेसन एवं सिंघाड़े का आटा डालकर सुनहरा होने तक पका लें। नारियल का बूरा, कद्दूकस किया नारियल, बादाम, मुनक्का एवं बाकी सारी सामग्री डालकर पका लें। तैयार मिश्रण ठंडा होने पर उसकी टिकिया बना नारियल के बूरे में अच्छी तरह चारों तरफ लपेट लें। तवे पर घी डालकर टिकिया सुनहरी होने तक सेकें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।