8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात

मृतक जवान सुब्रत सरकार पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है । पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 22 Mar 2020, 11:47 AM IST

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPFके एक जवान ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली जवान CRPF 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर तैनात था । पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है ।

जानकारी के अनुसार, कुंआकोंडा थाना क्षेत्र में CRPF 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर तैनात जवान सुब्रत सरकार देर रात वाच टावर पर ड्यूटी कर रहा था इसी दौरान उसने मोबाइल पर किसी से बात की । बातचीत के दौरान ही उसने अपने पास रखे इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली ।

मृतक जवान सुब्रत सरकार पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है । पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है ।

आपको बता दें कि कल सुकमा में नक्सालियों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए । जबकि 13 जवान अभी भी लापता बताये जा रहे हैं । जबकि 14 जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं .इस मुठभेड़ में जवानो ने पांच नक्सालियों को भी मार गिराया ।