22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल

खरसिया के नावागांव स्थित प्लांटेशन में लगी आग

सुबह से लगी थी आग, दोपहर में पहुंची वन अमला

Google source verification

रायगढ़। खरसिया के नावागांव स्थित सडक़ के किनारे किए गए प्लांटेशन में आग लग गई। तेज गर्मी के कारण आग इतनी तेज हो गई कि करीब एक किलोमीटर तक प्लांटेशन जल गया।
गर्मी के पहले ही वन विभाग फायर वॉचर के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है और आगजनी की घंटना पर नियंत्रण के लिए अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिया जाता है, लेकिन हर बार की तरह शनिवार को भी वन अमला काफी देर से पहुंचा। खरसिया के ग्राम नावागांव में सडक़ किनारे से लगी आग की लफारे पहले तो सडक़ किनारे लगे प्लांटेशन के सूखे पत्तों से होते हुए करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक नुकसान पहुंचाई। वहीं प्लांटेशन के बाद जंगल के अंदर की ओर आग की लफारे बढ़ रही थी। सुबह करीब ८ बजे से आगजनी की घटना सामने आई थी लेकिन वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिसके कारण प्लांटेशन का काफी एरिया जलकर राख हो गई। इससे वन विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है।
तीन फायर बिग्रेड पहुंची मौके पर
दोपहर में वन विभाग के अधिकारियों के साथ मोनेट, एसकेएस और खरसिया से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दोपहर से आग पर नियंत्रण पाने के लिए मशक्कत चलता रहा करीब ४ बजे के बाद आग पर काबू मिल सका।
प्लांटेशन में हुआ था लाखों खर्च
सूत्रों की माने तो उक्त क्षेत्र में प्लाटेंशन करने के लिए वन विभाग ने लाखों रुपए खर्च किया गया था। आगजनी की इस घटना से उक्त प्लांटेशन को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान की आंकलन बाद में करने की बात कही जा रही है।
वर्सन
नावागांव में दोपहर में आग लगी थी, सूचना पर तीन फायर बिग्रेड बुलवाया गया था। आग पर शाम ४ बजे तक नियंत्रण पा लिया गया। रही बात नुकसान की तो इसका आंकलन किया जाएगा।
गोकुल यादव, रेंजर, खरसिया