23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण जैसा फिगर चाहिए तो नाश्ते में जरूर खाएं ये चीज

यह तो सब जानते हैं कि दीपिका साउथ इंडियन हैं और उन्हें उपमा, डोसा, इडली बहुत पसंद है। वे अपने नाश्ते में भी इसे जरूर शामिल करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:17 PM IST

idli upma

idli upma

यह तो सब जानते हैं कि दीपिका साउथ इंडियन हैं और उन्हें उपमा, डोसा, इडली बहुत पसंद है। वे अपने नाश्ते में भी इसे जरूर शामिल करती हैं। यह न केवल लाइट रहता है, बल्कि उन्हें फिट रहने में भी मदद करता है। इसे खाने से उनका वजन भी नहीं बढ़ता, हालांकि सही मात्रा में और सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। यहां पढ़ें उपमा इडली उपमा की रेसिपी। इसे आप बची हुई इडलियों से भी बना सकते हैं।

सामग्री-

5 से 6 इडली मसली हुई
1 चम्मच तेल
½ चम्मच सरसों
½ चम्मच जीरा
½ चम्मच उड़द दाल
5 से 6 करी पत्ते
½ चम्मच बारीक कटा अदरक
1 हरी मिर्च कटा
1 सूखी लाल मिर्च
हींग की एक चुटकी
1 छोटा प्याज कटा हुआ
नमक स्‍वादअनुसार
1 से 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

बनाने की विधि-

सबसे पहले इडली को हाथों से मसल लें और किनारे रख दें। फिर पैन में १ चम्‍मच तेल गरम करे और उसमें राई डालें। जब राई फूट जाए तब उसमें उरद दाल और जीरा डालें। फिर करी पत्‍ते, अदरक, सूखी लाल मिर्च और चुटकीभर हींग डालें। इसे चलाइए और फिर इसमें कटी प्‍याज डालें। फिर मसली हुई इडली और ऊपर से नमक छिड़किए। इसे दो मिनट के लिए अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। आखिर में आंच बंद कीजिए और ऊपर से २ चम्‍मच हरी धनिया छिड़किए। अगर आप चाहें तो ऊपर से घिसा हुआ नारियल भी डाल सकती हैं। इसे नारियल चटनी या नींबू के अचार के साथ सर्व करें।

सुझाव -

अगर आप ताजी मटर डाल रहे हैं तो उन्हें थोडा़ सा उबाल कर नरम कर लीजिए इसक बाद इसका उपयोग कीजिए।
आप इडली उपमा में अपनी पसंद अनुसार जो भी सब्जी डालना चाहें डाल सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।