1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाड़े में मक्के की बाटी से मिलती है अंदरुनी ताकत

सर्दी के हिसाब से मक्की के आटे में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 25 Nov 2017, 12:02 PM IST

macca bati

macca bati

सर्दी के हिसाब से मक्की के आटे में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में खून की कमी दूर कर मांसपेशियों, कोशिकाओं आदि को ताकत देता है।

सामग्री -

मक्की और गेहूं का आटा
थोड़ा सा देसी घी
लालमिर्च
पिसा सूखा धनिया
साबुत सौंफ
स्वाद के अनुसार नमक

विधि -

दोसौ ग्राम मक्की का आटा लेकर उसमें १०० ग्राम गेहूं का आटा मिक्स करें। इसमें एक से डेढ़ चम्मच देशी घी डालने के बाद स्वाद के अनुसार लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, सौंफ, थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया एक चम्मच पिसा सूखा धनिया मिक्स कर लें। अब थोड़े गुनगुने पानी से इस आटे के मिश्रण को गूंथ लें। अब सामान्य बाटी की तरह इस मिश्रण की लोइयां लेकर बाटी का रूप दे दें। बाटी कूकर या ओवन में इन्हें सेक लें। बाटियों के सिकने की पहचान है कि सिकने पर इनपर हल्की दरारें आ जाएंगी। सर्दी के मौसम के अनुसार इन्हें गर्मागर्म देशी घी में डिप कर लें। घी में से निकालकर इन्हें किसी भी चटनी के अलावा दाल आदि के साथ खा सकते हैं।

आयरन-कैल्शियम की पूर्ति करे पालक-पनीर की सब्जी

आयरन तत्त्व से भरपूर पालक व कैल्शियम युक्त पनीर मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। यह पौष्टिक सब्जी का बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री -

ताजा पनीर
कसूरी मेथी
प्याज
हरी मिर्च
अदरक
लहसुन का पेस्ट
पालक
देसी घी
नमक
मिर्च आदि

विधि -

सबसे पहले नमक के पानी में पालक के पत्तों को कटी हुई एक हरी मिर्च और १-२ टुकड़े अदरक के साथ करीब २-३ मिनट तक उबालें। पत्तों के थोड़ा मुरझाने के बाद इन्हें जितनी जल्दी हो छानकर इनपर ठंडा पानी डाल दें। वर्ना पालक का स्वाद खराब हो सकता है। फिर इसे मिक्सी में पीस लें। अब पनीर के टुकड़े कर सेक लें। इसके लिए तवे पर दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। इसपर पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का भूरा होने तक सेकें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें। फिर बारीक कटी थोड़ी प्याज, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालने के बाद पिसा पालक डाल दें। थोड़ा उबाल आने के बाद एक चम्मच पिसी कसूरी मेथी और हल्के फ्राई हुए पनीर के टुकड़े डालें। स्वाद के अनुसार नमक, मिर्च व अन्य मसाले डालें। आखिर में नींबू के रस की ७-८ बूंदें डालें ताकि सब्जी का रंग काला न पड़े।