10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को टिफिन में दें मसालेदार आलू पूरी

बच्चों को पूरी बहुत पसंद होती है, वहीं मसालेदार आलू पूरी न केवल स्वादिष्ट लगती है, बल्कि बच्चों का दिल भी जीत लेगी।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Mar 16, 2018

masaledar aloo puri

masaledar aloo puri

बच्चों को पूरी बहुत पसंद होती है, वहीं मसालेदार आलू पूरी न केवल स्वादिष्ट लगती है, बल्कि बच्चों का दिल भी जीत लेगी। बच्चों को टिफिन में मसालेदार आलू पूरी बना कर दें। यहां पढ़ें मसालेदार आलू पूरी की रेसिपी -

सामग्री -

मक्के का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
उबले आलू - 3 (250 ग्राम)
हरा धनिया - 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बीज हटाई हुई और बारीक कटी)
जीरा - ½ छोटी चम्मच
अजवायन - ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए

विधि -

प्याले में मक्की का आटा और गेहूं का आटा डाल लीजिए। उबले आलू को छीलकर आटे में कद्दूकस कर लीजिए। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए। सभी सामग्रियों को मिला लीजिए। साथ ही 2 छोटी चम्मच तेल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पूरियों के जैसा सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए। इतना आटा लगाने में ½ कप से 1 टेबल स्पून ज्यादा पानी लगा है। आटे को ढककर 20 से 25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।

20 मिनिट बाद, आटे के सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को थोड़ा सा और मसलकर चिकना कर लीजिए। आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए। पूरी आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी छोटी या बड़ी बना सकते हैं। हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर लोइयों को मसलकर गोल कर लीजिए।

पूरियां बेलने के लिए चकले और बेलन को भी थोड़े से तेल से चिकना कर कीजिए। लोई को उठाकर चकले पर रहिए और हाथ से हल्का सा दबाकर चपटा कर लीजिए। पूरी को हल्का दबाव देते हुए थोड़ा सा मोटा बेलिए।

पूरियां तलने के लिए तेल गरम कीजिए। थोड़ा सा आटा तेल में डालकर तेल चैक कर लीजिए कि गरम हुआ या नहीं। आटा अच्छी तरह से सिक रहा है, तेल पर्याप्त गरम है। कढ़ाही में पूरी डाल दीजिए। पूरी के तेल के ऊपर आते ही इसे कलछी से हल्का सा दबा दीजिए और इसके फूलने पर पूरी को पलट दीजिए। मीडियम हाई आंच पर पूरी को पलट पलटकर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए। पूरी के गोल्डन ब्राउन होते ही इसे कलछी पर कढ़ाही के किनारे पर रोक लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पूरी को निकालकर प्लेट में रख लीजिए। सारी पूरियां इसी तरीके से बेलकर सेककर तैयार कर लीजिए।

गरमागरम खस्ता मक्का की आलू मसाला पूरी बनकर तैयार हैं। इन्हें चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोस सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।