
Rice dal tikki
सर्दियों में गर्मा गरम टिकिया खाना बहुत सुकून देता है। टिकिया का लाजवाब स्वाद, उस पर सर्दी में यह गुनगुनी राहत चार चांद लगा देती है। अगर आप साधारण आलू टिक्की से बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए टिकिया की दो ऐसी लाजवाब रेसिपीज लाए हैं, जिन्हें चखने के बाद आप आलू टिक्की का स्वाद भूल ही जाएंगे। इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है और इसका कुरकुरा टेस्ट बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को पसंद आता है। आप भी ट्राय करें टेस्टी टिकिया की ये दो यमी रेसिपीज और कमेंट बॉक्स में हमें बताएं कि आपका अनुभव कैसा रहा।
मेवा टिकिया
सामग्री -
काजू
पिस्ता
बादाम की टुकड़ी तली हुई - 12
मुनक्का - 15
अंजीर - चार
दूध में भीगी हुई केसर - 1/4 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
जावित्री एवं जायफल पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
फीका मावा - 50 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
मध्यम आकार के उबले और मैश किए हुए आलू - तीन
मक्खन - 100 ग्राम
कद्दूकस गीला नारियल - दो बड़े चम्मच
मैदा - एक बड़ा चम्मच
यूं बनाएं -
सारी मेवा दरदरी कर लें। कड़ाही में घी गरम कर नारियल का बूरा, मैदा, मावा एवं आलू को सुनहरा होने तक पका लें। मेवे छोडक़र बाकी सारी सामग्री डाल अच्छी तरह पका कर, ठंडा कर लें। मनचाहे आकार के सांचे से टिकिया बना लें। टिकिया को दरदरे मेवे में अच्छी तरह लपेट कर सुखा लें। नॉनस्टिक तवे पर मक्खन डालकर टिकिया सेकें। केसर, इलायची पाउडर डालकर परोसें।
राइस दाल टिकिया
सामग्री -
चावल -100 ग्राम
तूअर दाल - 30 ग्राम
हरा धनिया
हरी मिर्च
अदरक का पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
नमक
लाल मिर्च
धनिया - स्वादानुसार
हल्दी - 1/4 चम्मच
उबले मैश आलू - दो
चने का आटा - दो बड़े चम्मच
नींबू का रस - एक चम्मच
हरा धनिया
जीरा - एक चम्मच
तेल - 150 मिली
जलजीरा - एक चम्मच
राई तडक़ी हुई - दो चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
हींग - चुटकी भर
तले पिस्ते
यूं बनाएं -
चावल, दाल कुकर में पका कर मैश कर लें। कड़ाही में तेल गरम कर जीरा एवं हींग का तडक़ा दें। आलू डाल सुनहरा होने तक पका लें। चावल, दाल, मसाले एवं सारी सामग्री डाल पका लेें। तैयार मिश्रण को ठंडा कर उसकी टिकिया बना लें। सारी टिकिया को राई में चारों तरफ से लपेट कर कुछ समय सुखा लें। नॉनस्टिक तवे पर तेल डालकर टिकिया सेकें। पिस्ते से सजाकर परोसें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
30 Nov 2017 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
