31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के मौसम में एंजॉय करें मूंग दाल पंडोली

मूंग दाल पंडोली गुजराती व्यंजन है और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। हालांकि इसमें परफेक्शन हासिल करने के लिए आपको इसे बार बार बना कर सीखना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 19 Jul 2018, 4:44 PM IST

moong dal pandoli

moong dal pandoli

मूंग दाल पंडोली गुजराती व्यंजन है और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। हालांकि इसमें परफेक्शन हासिल करने के लिए आपको इसे बार बार बना कर सीखना होगा। यह मेहमानों के आगे भी परोसा जा सकता है और इसे नाश्ते के तौर पर भी खाया जा सकता है। यहां पढ़ें मूंग दाल पंडोली की रेसिपी -

सामग्री -

1 कप हरी मूंग दाल
1/4 कप ताजा दही
2 टी-स्पून अधरक-हरी मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादअनुसार
1 टी-स्पून तेल
1 टी-स्पून सरसों
1 टी-स्पून जीरा
1/2 टी-स्पून हींग
2 टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट
2 टी-स्पून नींबू का रस

परोसने के लिए
हरी चटनी

विधि -

हरी मूंग दाल को साफ कर भरपुर पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। अच्छी तरह धोकर छिल्के निकाल ले और पानी छान लें। दही और 1 टेबल-स्पून पानी डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।

मिश्रण को एक बाउल में निकालकर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें। तड़के के लिए, एल छोटे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और सरसों, जीरा और हींग डालें। जब बीज चटकने लगे, घोल में तड़का डालकर अच्छी तरह मिला लें। बर्तन को आधा पानी से भरकर उपर सूती का कपड़ा बांध लें और पानी उबाल लें।

स्टीम करने से तुरंत पहले, घोल में फ्रूट सॉल्ट छिड़के और उपर नींबू का रस डालें। जब बुलबुले बनने लगे, हल्के हाथों मिला लें। समान अंतर पर, सूती के कपड़े पर १ से २ टेबल-स्पून घोल डालकर, गुंबज आकार के ढ़क्कन से ढ़ककर 5 से 7 मिनट के लिए स्टीम कर लें। बचे हुए घोल का प्रयोग कर और पन्डोली बना लें। हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।