1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरत्न अचार से बढ़ाएं खाने का जायका

बेशक अचार किसी भी तरह के खाने में स्वाद ला सकता है। अगर आप अचार के शौकीन है और बाजार का अचार ज्यादा पसंद नहीं करते तो आप घर में भी अचार बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 May 2018, 11:03 AM IST

Navratna achar

Navratna achar

बेशक अचार किसी भी तरह के खाने में स्वाद ला सकता है। अगर आप अचार के शौकीन है और बाजार का अचार ज्यादा पसंद नहीं करते तो आप घर में भी अचार बना सकते हैं। अचार वाली कैरियां आ रही हैं।
आप इनसे तरह-तरह के अचार डालकर साल भर के लिए सुरक्षित रख लें। यहां पढ़ें अचार की कुछ खास रेसिपी -

नवरत्न अचार

सामग्री -

कलमी कच्चे आम- एक किलो
चीनी- एक किलो
गुड़- 500 ग्राम
दरदरी काली मिर्च- 10
लौंग- 6
बड़ी इलायची- 4
दालचीनी- एक इंच
बारीक कटी मेवा- एक कटोरी
मगज के बीज- एक बड़ा चम्मच
कटा खोपरा- एक बड़ा चम्मच
घी- एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

आम को छीलकर मोटे कद्दूकस से कस लें। गर्म घी में काली मिर्च, बड़ी इलायची, दालचीनी , लौंग डालकर भून लें और कद्दूकस आम डालकर ढक दें। धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं। अब चीनी और गुड़ डालकर फिर से धीमी आंच पर ही चीनी के पूरी तरह घुलने तक पकाएं। मेवा, मगज और कटा नारियल डालकर गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर जार में भरें। इसे तुरंत भी प्रयोग किया जा सकता है।

खड़े मसाले का अचार

सामग्री -

कच्चे आम- 500 ग्राम
साबुत सौंफ - एक बड़ा चम्मच
खड़ा धनिया- एक छोटा चम्मच
नमक- एक छोटा चम्मच
राई की दाल- एक बड़ा चम्मच
सरसों की दाल- एक छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च- 6
कश्मीरी लाल मिर्च- एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
सरसों का तेल- 1/2 लीटर
हींग- 1/4 छोटा चम्मच
मेथी दाना- 1/4 छोटा चम्मच

यूं बनाएं

आम को धोकर-पोंछकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। तेल को गर्म करके ठंडा कर लें। एक गर्म पैन में सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना और धनिया एक साथ भूनें। गैस बंद करके अन्य मसाले भी डाल कर चलाएं, ताकि वे भी भुन जाएं। अब ठंडे हुए तेल में सारे मसालों और कटे आम डालकर भली-भांति चलाएं। कांच के जार में भरकर धूप में रखें। एक सप्ताह बाद तेल डालें, ताकि आम पूरे डूब जाएं।

हींगला

सामग्री -

कच्ची कैरी- 500 ग्राम
काला नमक- एक छोटा चम्मच
हींग- 1/2 छोटा चम्मच
लालमिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं

कैरी को धोकर-छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कटी कैरी में नमक, हींग और लाल मिर्च मिलाएं। कांच के जार में भरकर दो-तीन दिन धूप में रखकर प्रयोग करें। यह अचार हाजमे के लिए लाभकारी होता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।