1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में लें गर्मा गरम पोहा पालक कटलेट का मजा

सर्दियों में कुछ गर्मा गरम खाने का मन हमेशा करता है। ऐसे में अगर कुछ क्रिस्पी और स्पाइसी खाने को मिल जाए तो क्या कहने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 22 Nov 2017, 3:21 PM IST

poha palak cutlet

poha palak cutlet

सर्दियों में कुछ गर्मा गरम खाने का मन हमेशा करता है। ऐसे में अगर कुछ क्रिस्पी और स्पाइसी खाने को मिल जाए तो क्या कहने। यहां पढ़ें पोहा पालक कटलेट बनाने की खास रेसिपी -

सामग्री -

पोहा- 1.5 कप (150 ग्राम)
पालक- 1 कप (बारीक कटा हुआ)
उबले हुए आलू- 4 (300 ग्राम)
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक- 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर- 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

विधि -

पोहे को एक प्याले में डालिए और इसे २ बार पानी से अच्छे से धो लीजिए। पोहे को धोकर पानी हटा दीजिए, बिल्कुल थोड़ा सा पानी पोहे में रहने दीजिए ताकि पोहा नरम हो जाए। थोड़ी देर बाद, पोहे को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिए जिससे कि पोहे एक जैसे फूलकर तैयार हो जाए। आलू को छीलकर एक प्याले में कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद, कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए।

आलू में पोहे और कटा हुआ पालक डाल दीजिए। साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर, हल्दी पाउडर और हरा धनिया भी डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। कटलेट्स के लिए मिश्रण तैयार हो जाएगा।

कटलेट्स बनाने के लिए हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और तैयार मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लीजिए और गोल कीजिए। इसे हाथ से हल्का सा चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए और प्लेट में रख दीजिए। सारे कटलेट्स इसी प्रकार बना लीजिए।

कटलेट्स तलने से पहले कढ़ाही में गरम हो रहे तेल को चैक कर लीजिए। जरा सा मिश्रण उठाकर तेल में डालिए, यह सिक रहा है, तो तेल गरम है़ कटलेट्स के लिए मध्यम-तेज गरम तेल चाहिए और आंच भी मध्यम ही होनी चाहिए। एक-एक करके जितने कटलेट्स कढ़ाही में आ जाएं, उतने कटलेट्स तलने के लिए डाल दीजिए।

जैसे ही कटलेट्स नीचे से ब्राउन हो जाएं, उन्हें पलट दीजिए और कटलेट्स को पलट-पलटकर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। अच्छे से तल जाने के बाद, कटलेट्स को पहले से नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए। इन्हें निकालते समय कलछी को कढ़ाही के किनारे पर तिरछा करके रखिए ताकि इनमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए। सभी कटलेट्स इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए। इतने मिश्रण में १० कटलेट्स बनकर तैयार हो जाएंगे और एक बार के कटलेट्स तलने में ५ से ६ मिनिट लगते हैं।

क्रिस्पी और टेस्टी पोहा पालक कटलेट्स को हरे धनिये की चटनी, टमैटो केचअप या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए।