31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाशते में बनाएं टेस्टी टिकिया

चाहे बात ब्रेकफास्ट की हो या ईवनिंग स्नैक्स की चटपटी टिकिया कभी भी खाई जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 15 Jan 2018, 10:15 AM IST

rice dal tikki

rice dal tikki

चाहे बात ब्रेकफास्ट की हो या ईवनिंग स्नैक्स की चटपटी टिकिया कभी भी खाई जा सकती है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि आप हर बार आलू की ही टिकिया बना कर खाएं। यहां हम आपको दो यमी टिकिया की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए यह टिकिया बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं। यहां पढ़ें मोगर टिकिया और राइस दाल टिकिया की रेसिपी -

मोगर टिकिया

सामग्री -

मूंग का मोगर - 100 ग्राम
मध्यम आकार के उबले और मैश किए हुए आलू - तीन
नमक एवं लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
तेल - 100 ग्राम
हरा धनिया, हरी मिर्च एवं अदरक का पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
आमचूर पाउडर - एक बड़ा चम्मच
चने का आटा - दो बड़े चम्मच
सूखे नारियल का बूरा - एक बड़ा चम्मच
जीरा - एक छोटा चम्मच
चाट मसाला - एक छोटा चम्मच
सफेद तिल तवे पर सिके हुए - एक छोटा चम्मच
जलजीरा - एक छोटा चम्मच
दही - 100 ग्राम
इमली एवं धनिया की चटनी - दो बड़े चम्मच प्रत्येेक

यूं बनाएं -

मूंग का मोगर को दो घंटे पानी में भिगो कर मिक्सी में दरदरा पीस लें। कड़ाही में तेल गरम कर जीरा तडक़ा लें। मिर्ची, धनिया एवं अदरक की पेस्ट, आलू, मूंग का मोगर, चने का आटा डाल सुनहरा होने तक पका लें। बाकी सारी सामग्री डाल पका लें। तैयार मिश्रण को ठंडा कर उसकी टिकिया बना लें। नारियल के बूरे एवं सफेद तिल में अच्छी तरह लपेट कर कुछ समय के लिए सुखा लें। तवे पर तेल डाल कर सेकें। दही, चटनी डालें।

राइस दाल टिकिया...

सामग्री -

चावल - 100 ग्राम
तूअर दाल - 30 ग्राम
हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
नमक, लाल मिर्च, धनिया - स्वादानुसार
हल्दी - 1/4 चम्मच
उबले, मैश आलू - दो
चने का आटा - दो बड़े चम्मच
नींबू का रस - एक चम्मच
हरा धनिया
जीरा - एक चम्मच
तेल - 150 मिली
जलजीरा - एक चम्मच
राई तडक़ी हुई - दो चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
हींग - चुटकी भर
तले पिस्ते

यूं बनाएं -

चावल, दाल कुकर में पका कर मैश कर लें। कड़ाही में तेल गरम कर जीरा एवं हींग का तडक़ा दें। आलू डाल सुनहरा होने तक पका लें। चावल, दाल, मसाले एवं सारी सामग्री डाल पका लेें। तैयार मिश्रण को ठंडा कर उसकी टिकिया बना लें। सारी टिकिया को राई में चारों तरफ से लपेट कर कुछ समय सुखा लें। नॉनस्टिक तवे पर तेल डालकर टिकिया सेकें। पिस्ते से सजाकर परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।