इंडियन रीजनल

राज्य स्तरीय युवा उत्सव: पहले दिन राऊत नाचा, पंथी, बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने बिखेरी छत्तीसगढिय़ा लोककला की छटा

साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो गया। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन साहित्य सम्मेलन, छत्तीसगढिय़ा खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुआ, बस्तरियां नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

less than 1 minute read
Jan 29, 2023
राज्य स्तरीय युवा उत्सव: पहले दिन राऊत नाचा, पंथी, बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने बिखेरी छत्तीसगढिय़ा लोककला की छटा

पहले दिन फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की हुई स्पर्धाएं

रायपुर. साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो गया। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन साहित्य सम्मेलन, छत्तीसगढिय़ा खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुआ, बस्तरियां नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकलाए पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल भी लगा हुआ है। शुरुआती चरण में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से 40 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में रायपुर, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोकनृत्य दलों ने गेड़ी नृत्य व डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पहला स्थान पाने वाले धमतरी के लोकनृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में गेड़ी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दल जीत लिया। इस दल के पुरुष एवं युवती सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों के साथ मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया।

लोक नृत्य: 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में रायपुर प्रथम

लोकनृत्य प्रतियोगिता में शनिवार को प्रदेश के सभी संभागों से आए दलों के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। दो श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता के 15 से 40 वर्ष आयुवर्ग में पहला स्थान रायपुर संभाग के जिला धमतरी, दूसरा स्थान बिलासपुर संभाग के जिला जांजगीर-चांपा और तीसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लोकनृत्य दल ने हासिल किया।

40 वर्ष से अधिक वर्ग में बिलासपुर अव्वल
40 वर्ष से अधिक तक के आयुवर्ग में पहला स्थान बिलासपुर संभाग के जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दूसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला राजनांदगांव और तीसरा स्थान रायपुर संभाग के जिला महासमुन्द के लोकनृत्य दल ने प्राप्त किया।

Published on:
29 Jan 2023 12:47 am
Also Read
View All

अगली खबर