
संभाग के सबसे बड़े बसस्टैंड में पुलिस ने बंद कर दी चौकी अब, शाम होते ही बन जाता है नशेडिय़ों का अड्डा
जगदलपुर. संभाग के सबसे बड़े व व्यस्तम कहा जाने वाले नया बस स्टैण्ड को सुरक्षा के लिहाज से भी अतिसंवेदनशील है। जिसे लेकर पुलिस की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। यहां मौजूद पुलिस चौकी को कुछ माह पूर्व हटा दिए जाने के बाद यहां सुरक्षा का अभाव लोग महसूस कर रहे हैं। ज्ञात हो कि नया बस स्टैण्ड में अपराधिक प्रवृत्तियों का डेरा रहता है।
पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया
कई बार यहां चोरी, लूट और मारपीट जैसी वारदात हो चुके हैं। यहां बोधघाट पुलिस चौकी मौजूद रहने पर किसी भी तरह शिकायत और समस्याओं के लिए तत्काल पुलिस की मदद मिला करती थी, लेकिन स्टाफ की कमी का हवाला देकर पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से अब समाजकंटकों को पुलिस का भय खत्म हो चुका है, इन्होंने अपनी गतिविधियां फिर से बढ़ा दी है।
सामान चोरी होने की मामले बढ़ गए
बस स्टैण्ड में शाम ढलते ही शराबरियों का डेरा लगने लगता है। जिनकी वजह से यहां पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस चौकी हटाए जाने के बाद यहां यात्रियों के सामान चोरी होने की मामले बढ़ गए हैं। पूर्व में यहां पिंक टीम की महिलाएं बस स्टैण्ड में समाजकंटकों पर कड़ाई करने पहुंचती थी, लेकिन पुलिस चौकी हटने के बाद रात के वक्त उन्हें भी खतरा महसूस होने लगा। जिसके बाद पिंक टीम ने भी चौकसी बंद कर दी है।
सुविधा उपलब्ध नहीं है
यहां यात्रियो को पुलिस से संबंधित किसी भी तरह की घटना की तत्काल जानकारी देने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई दफा बाहर से पहुंचे यात्री इसके चलते अपनी शिकायत थाने में नहीं कर पाते हैं। हालांकि पुलिस की टीम यहां इक्का-दूक्का बार यहां गश्त करने आती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है।
Published on:
07 May 2019 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
