scriptइस राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी | 12 march rashifal of different rashi people | Patrika News
इंदौर

इस राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

इस राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

इंदौरMar 12, 2019 / 10:50 am

हुसैन अली

इंदौर. आज धनु राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। कन्या राशि वालों को भी कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। सिंह राशि वाले जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो उनके रुके कार्य बन जाएंगे। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मिथुन राशि वाले समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है।
मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।

वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ चर्चा होगी।
मिथुन : धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह : पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करे रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव। क्रोध न करें। वाणी पर संयम पर रखें।
कन्या : कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

तुला : वित्तीय मामलो में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ है, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आए। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले परिवार के बारे में सोचें।
धनु : वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर : लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हे। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होगे।

कुम्भ : अपने व्यवहार और आचरण बदले। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।
मीन : परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिमेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है। संयम से काम लें।

Home / Indore / इस राशि वालों के पास आज अचानक आएगा पैसा, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो