22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर सस्ता हुआ सोना, 46100 रुपए तोला पर पहुंचे दाम

सराफा बाजार में रौनक, इंदौर में 22 कैरेट सोना 46100 रुपए प्रति दस ग्राम

less than 1 minute read
Google source verification
mp_gold-guide.png

22 कैरेट सोना 46100 रुपए प्रति दस ग्राम

इंदौर. सराफा बाजार में इन दिनों जबर्दस्त रौनक है. महापर्व दिवाली पर हर कोई जेवर की खरीदी के लिए बेकरार है. दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्तियों, चांदी के बर्तनों की भी खासी डिमांड है. इस बार त्योहार पर सोने-चांदी के भाव आनुपातिक रूप से कम चल रहे हैं जिससे ग्राहकी मजबूत हो गई है. सोने के दामों में तो जबर्दस्त गिरावट दर्ज की जा रही है..

इंदौरा सराफा में 22 कैरेट सोना 46100 रुपए प्रति तोले के भाव से बिका जबकि 24 केरेट सोने के भाव 51500 रूपए प्रति दस ग्राम रहे. इस प्रकार भाव में करीब 5 हजार रूपए तोला का अंतर आ गया है. सस्ता होने से इस बार 22 केरेट सोने के जेवर बनवाने में लोगों की अधिक रूचि दिख रही है.

सोना.चांदी की कीमतों में आई कमी से इस त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना 46100 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना का यह भाव बिना जीएसटी के रहा. बाजार में जीएसटी पर 22 कैरेट सोने का भाव 47400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

व्यापारियों ने बताया कि कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1629.30 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1623.40 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी प्रकार चांदी ऊपर में 18.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 18.34 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी -99.50- 51500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसी प्रकार चांदी एसए 56700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 51500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा जबकि चांदी एसए चौरसा 56700 रुपए किलो रही।

रतलाम सराफा
सोना कैडबरी 51600
स्टैंडर्ड 51900
जेवराती 50600 रुपए प्रति दस ग्राम।
चांदी चौरसा 57400
टंच 57600 रुपए प्रति किलो
सिक्का 720 रुपए।