22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 लाख रुपए की ठगी

प्लॉट किसी का, बेच दिया दूसरे को

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Rahul Dave

Aug 26, 2022


इंदौर । एरोड्रम पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने फरियादी से दो प्लॉटों का सौदाकर 30 लाख रुपए ऐंठ लिए। बाद में वही प्लॉट किसी अन्य व्य?ित को बेच दिए। धोखाधड़ी की जानकारी लगने पर फरियादी ने थाने की शरण ली। थाना प्रभारी संजय शु?ला के अनुसार सूरज पिता रमेश सेसवानी निवासी उषा नगर ए?सटेंशन ने बताया कि उन्हें प्लॉट खरीदने थे। इसके चलते उसका संपर्क रमेश बदलानी निवासी आनंद कॉलोनी से हुआ। इस दौरान रमेश ने फरियादी को मॉडर्न सिटी के दो प्लॉट क्रमांक 29 और 30 बताए, जिनका साइज 1500 वर्ग फीट है। दोनों की सहमति से प्लॉटों का सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ। रमेश ने फरियादी से 29 लाख 80 हजार रुपए नकद लेकर विक्रय अनुंबध सूरज सेसवानी से 2018 में किया। इसके बाद क?जा नहीं दिया। जब भी क?जे की बात आती तो रमेश बदलानी टालता रहा।
पड़ताल की तो ठगी का पता चला
फरियादी ने पड़ताल की तो सामने आया कि रमेश बदलानी ने उ?त प्लॉटों को राजेश नवलानी के माध्यम से घनश्याम शर्मा व दिलीप जैन को बेच दिया। मामले में फरियादी ने एरोड्रम थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने जांच के नाम पर आवेदन लेकर चलता कर दिया। न्याय नहीं मिलने से दुखी फरियादी ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। उसके बाद मामले में पुलिस ने कल आरोपी रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया। गौरतलब है कि रमेश के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं ।

पाटनर ने लगाई लाखा 70 लाख की चपत
घोटाला कर कंपनी बंद कराने का दबाव बनाता रहा

इंदौर । लसूडिया पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर पाटनर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। दोनों ने मिलकर 2016 में एग्रीकेयर प्रा.लि़ नाम से कंपनी खोली थीे। इस दौरान फरियादी मार्केटिंग का काम देखता तो वहीं आरोपी रुपयों का लेन देन देखता था। इसी के चलते पाटनर ने कंपनी के करीब 70 लाख की चपत लगा दी और अब कंपनी बंद करने का दबाव बनाने लगा ।

लसूडिया पुलिस के अनुसार फरियादी डाल सिह चौहान पिता मेघराज सिह निवासी होशंगाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2016 में उन्होंने अकलेश कुमार चौहान निवासी जिला सीहोर के साथ मिलकर डीको बिंग्स एग्रीकेयर प्रा.लि.कंपनी नाम से स्कीमं नंबर 78 पार्ट 01 न्यू लोहा मंडी से काम शुरु किया।कंपनी में अकलेश कुमार चौहान डायरेक्टर थे और फरियादी दूसरे डायरेक्टर थे। फरियादी का आरोप है कि वह कंपनी में मार्केटिंग का काम देखता था। वहीं अकलेश लेनदेन का हिसाब देखता था।मार्केटिंगके चलते फरियादी को बाहर विजिट पर जाना प्रड़ता था। वहीं आरोपी इसका फायदा उठाकर लाखों की इंट्री एक खाते से दूसरे खाते में घुमा देता। कुछ रुपया पिता की फर्म अकलेश ट्रेडर्स बक्तरा तह बुधनी जिला सीहोर के एस बी आई बैक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वहीं इसी तरह करीब 70 लाख की ठगी करके आरोपी कंपनी बदं कराने का दबाव बनाता रहा। इस पर फरियादी ने जब प्रडताल की तो ठगी का पता चला । मामले में पुलिस ने कल फरियादी कि शिकायत पर आरोपी के ख्ललापु केस दर्ज कर जांच में जूटी।