2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बायपास पर खड़े डंपर में घुसी कार, देवास के युवक की मौत

रफ्तार का कहर : टक्कर इतनी भीषण कि कार के एयरबैग भी फट गए

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Feb 02, 2026

accident

इंदौर. शहर का बायपास रोड एक बार फिर खून से लाल हो गया। रविवार तड़के संपत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के एयरबैग भी खुलकर फट गए।80 की स्पीड में ओवरटेक की कोशिश

टीआइ सहर्ष यादव के मुताबिक, मृतक की पहचान देवास जिले के कमलापुर निवासी 28 वर्षीय अभिषेक सोनी पिता विष्णु के रूप में हुई है। कार की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। डंपर सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था। वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वर्तमान में अभिषेक इंदौर के देवगुराडि़या क्षेत्र में रह रहा था।

धार्मिक यात्रा के लिए जल्दी निकला

परिजन ने बताया, अभिषेक पेशे से ड्राइवर था और रविवार तड़के करीब 4 बजे कार में पेट्रोल भरवाने के लिए राऊ की ओर जा रहा था। रिश्तेदार को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकलने वाला था, इसलिए सुबह जल्दी घर से निकला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभिषेक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वहां अंधेरे में खड़े डंपर से कार टकरा गई।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

अभिषेक की मौत की खबर जैसे ही पहुंची घर में मातम छा गया। अभिषेक की शादी को कुछ ही साल हुए थे और उनकी एक डेढ़ साल की बेटी है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद कार की हालत देखकर हर कोई सिहर उठा।

मौत के ‘पार्किंग’ में तब्दील हुआ बायपास

इंदौर बायपास पर किनारे खड़े भारी वाहन लगातार मौत का सबब बन रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के दावों के बावजूद रात के समय डंपर और ट्रक बिना इंडिकेटर या सुरक्षा संकेतों के सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। पिछले हादसों पर एक नजर

बीते माह : तेजाजी नगर ब्रिज के पास 100 की रफ्तार से कार डंपर में घुसी, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत हुई।

17 जनवरी : शेरेटन होटल के सामने तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, एयरबैग खुलने के बाद भी चालक ने दम तोड़ा।रविवार तड़के : संपत पेट्रोल पंप के पास अभिषेक की जान गई।

Story Loader