2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार टैंपो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत गंभीर…मची रही अफरा तफरी

सिद्धार्थनगर जिले में आज शाम भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति स्थित है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, accident news

फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में दो गंभीर

सोमवार देर शाम जिले के महादेवा, उसका बाजार में टेम्पो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टेंपू और बाइक में भीषण भिड़ंत, युवक और युवती घायल

आसपास के लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार टैंपू और बाइक के बीच जोरदार भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर घायलों की पहचान पंकज यादव पुत्र दीप नारायण और अंजलि यादव निवासी अजीगरा, थाना उसका बाजार के रूप में हुई है।

घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर

अफरा तफरी के बीच आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसका बाजार भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज और अंजलि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।फिलहाल, दोनों गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग