scriptकांग्रेस विधायक के बेटे पर 5 हजार रुपए का इनाम, जानिए मामला | 5 thousand rupees reward on congress mla son Karan Morwal | Patrika News
इंदौर

कांग्रेस विधायक के बेटे पर 5 हजार रुपए का इनाम, जानिए मामला

बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपए का इनाम…

इंदौरJul 18, 2021 / 04:56 pm

Shailendra Sharma

karan_morwal.jpg

इंदौर. उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। विधायक के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप है और इसी मामले में उन पर इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस की ही पदाधिकारी एक युवती ने करण मोरवाल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए करीब तीन महीने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर करण मोरवाल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेत्री ने विधायक के बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

अग्रिम जमानत हो चुकी है खारिज
बता दें कि कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ अप्रैल के महीने में एक युवती ने इंदौर के महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस लगातार करण मोरवाल की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने भी करण मोरवाल की अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसके बाद अब पुलिस ने करण मोरवाल पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती भी कांग्रेस में पदाधिकारी है।

 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की इस मंत्री के साथ सेल्फी लेनी है तो देने पड़ेगे 100 रुपए

 

ये है पूरा मामला…
अप्रैल के महीने में ये मामला सामने आया था और तब पीड़ित युवती ने बताया था कि वो बीते साल दिसंबर में करण मोरवाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करण मोरवाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। युवती की शिकायत पर विधायक के बेटे के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं तब इस मामले में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल व उनके बेट करण मोरवाल की तरफ से भी इंदौर पुलिस महानिरीक्षक को एक लिखित में आवेदन दिया गया था। जिसमें युवती की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

देखें वीडियो- एक ही झटके में करोड़पति बना मजदूर

https://youtu.be/TWaVXtji5i8

Home / Indore / कांग्रेस विधायक के बेटे पर 5 हजार रुपए का इनाम, जानिए मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो