उज्जैन. उज्जैन की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक युवती ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि विधायक के बेटे करण मोरवाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने इंदौर के महिला थाने में विधायक के बेटे के खिलाफ प्रकर्ण दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।