खंडवा. मध्यप्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। इस बार मामला खंडवा का है जहां आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना नाम और धर्म बदलकर फर्जी अकाउंट बनाया और हिंदू धर्म की एक नाबालिग युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि लव जिहाद के इस खेल में आरोपी की पत्नी और मां ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित नाबालिग को जब आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसका शोषण किया और उस पर धर्म बदलने के लिए दबाव भी बना रहा था।