7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल की लड़की के साथ नाम बदलकर दोस्ती, कई शहरों में दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म

पुणे, दिल्ली और औरेया में नाबालिग को ले जाकर माहिद ने दोस्तों के साथ मिलकर आबरू लूटी, गर्भवती होने पर बस से उज्जैन भेजा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Apr 2021, 8:04 PM IST

ujjain.png

उज्जैन. पहले नाम बदलकर दोस्ती और फिर दुष्कर्म किए जाने का एक सनसनीखेज मामला उज्जैन में सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती एक नाबालिग 15 साल की लड़की की दर्दभरी दास्तां सुनकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसकी मदद की। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को लड़की से फोन करके बुलवाया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता युवती बड़वानी की रहने वाली है जो काम की तलाश में महाराष्ट्र के मालेगांव गई थी और वहीं पर आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाया।

ये भी पढ़ें- सगी बहनें बनकर कपड़ा कारोबारी भाइयों से की शादी, 3 महीने बाद 15 लाख का माल लेकर फरार

नाम बदलकर दोस्ती की और फिर दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक वो काम करने के लिए महाराष्ट्र के मालेगांव गई थी वहीं पर उसकी मुलाकात औरेया के रहने वाले युवक से हुई जिसने खुद का नाम उसे मोहित बताया। मोहित उसे अपने साथ पुणे, दिल्ली और औरेया ले गया जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि युवक का असली नाम मोहिद था और उसने नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती की थी। पीड़िता ने बताया कि माहिद उसे जान से मारने और एसिड डालने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं उसका ये भी कहना है कि माहिद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक गैंग चलाता है जो कि छोटे-छोटे बच्चों को पकड़कर उनसे गलत काम करवाते हैं और मारपीट करते हैं।

ये भी पढ़ें- पूरे परिवार की हत्या कर खुद फांसी पर झूला कारोबारी, कुछ दिन पहले खरीदा था लाखों का मकान

ऐसे हुआ खुलासा
नाबालिग युवती के गर्भवती होने पर आरोपी माहिद ने उसे बस में बैठाकर बहन के पास भेज दिया था। जहां जिला अस्पताल में पीड़िता ने एक दिव्यांग बच्चे को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई। पीड़िता अस्पताल में भर्ती थी और वहीं पास में हिंदू जागरण मंच की एक कार्यकर्ता की परिचित युवती भी भर्ती थी। जब जागरण मंच की कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती अपनी परिचित से मिलने के लिए गई तो बातों ही बातों में पीड़िता ने उसे अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई। जिसे सुनने के बाद हिंदू जागरण मंच की कार्यकर्ता ने अपने साथियों को इसके बारे में बताया और फिर नाबालिग से ही फोन करवाकर आरोपी माहिद को उज्जैन बुलवाया। आरोपी के उज्जैन आने पर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी माहिद उत्तरप्रदेश के औरैया का रहने वाला है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

देखें वीडियो- मेले में भीड़ ने पुलिसकर्मी को पीटा