शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक युवक ने एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवक की शिकायत थोड़ी अजीबो गरीब है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल युवक का आरोप है कि उसकी शादी धोखे में रखकर की गई है। ससुराल वालों ने लड़की की जगह एक किन्नर से उसकी शादी करा दी और अब उस पर उसे साथ रखने का दबाव बनाते हुए उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर पत्नी को छोड़ा तो वो उसके हाथ पैर तोड़ देंगे। इतना ही नहीं पत्नी ने भी महिला प्रकोष्ठ में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वो उसे साथ में नहीं रखता है।