पूनम ढिल्लो ने खुद यह बात बताई। वे श्वेतांबर जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आईं थीं। इस कार्यक्रम में अभिनेता मनीष पाल भी आए। ये दोनों इंदौर के अभय प्रशाल में जैन रत्न अवार्ड्स 2024 समारोह में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें—Lok Sabha Elections 2024 – हर महिला के एकाउंट में एक लाख रुपए डालेगी कांग्रेस, राहुल का बड़ा ऐलान पुराने दौर की लोकप्रिय अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की खूबसूरती की दुनिया तारीफ करती है पर वे खुद इंदौरी स्वाद की मुरीद हैं। वे इंदौर आईं तो तरह तरह के पकवान चखे। बाद में लोगों से कहा- मैंने यहां के व्यंजनों के बारे में सुना तो बहुत था, आज चख भी लिया।
इतना ही नहीं, उन्होंने इंदौर के कई पकवान मुंबई ले जाने के लिए पैक भी करवा लिए। इंदौर की मिठाई—नमकीन से उनका पूरा बॉक्स भर गया। रविवार को अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ के अभय प्रशाल में जैन रत्न अवार्ड्स 2024 समारोह में पूनम ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
यहां उन्होंने कहा कि जैन समाज के बारे में मैंने हमेशा अच्छी बातें ही सुनी हैं। पूनम ढिल्लो ने इंदौर की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं अब शहर और देश चला रहीं हैं।
कार्यक्रम में मनीष पाल की एंकरिंग ने समां बांध दिया। मनीष ने भी इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर वालों को खाने का बड़ा शौक है। जीडीपी में योगदान के लिए जैन समाज का सबसे पहले नाम आता है।