10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच दिन में खुला मौत का राज, धमकी से तंग आकर सहेली ने ही रचा था वंदना की हत्या का षडयंत्र

शहर के एरोड्रम क्षेत्र मेें 28 नवंबर को सामने आया 34 वर्षीय वंदना रघुवंशी की हत्या का मामला आखिरकार सुलझ गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Crime

इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र मेें 28 नवंबर को सामने आया 34 वर्षीय वंदना रघुवंशी की हत्या का मामला आखिरकार सुलझ गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल वंदना की हत्या उसके साथ काम करने वाली और उसकी सहेली नैना ने ही करवाई थी। दोनो अनैतिक देह व्यापार में लिप्त थी और वंदना ने उसके कुछ वीडियो ले रखे थे। वंदना बार-बार उन वीडियो को उसकी मां को भेजने की धमकी देती रहती थी। जिसके बाद उसने उसकी हत्या का षडयंत्र रचा और अंजाम भी दिया। पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का सुराग मिला था। जिसमें नैना दो युवकों के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। पुलिस की सख्ती ने उसे तोड़ दिया और उसने सारा राज पुलिस के सामने खोल दिया। उसने कबूल किया कि वंदना की हत्या उसी ने करवाई। पुलिस ने आरोपियों को देवास से गिरफ्तार कर लिया।

यहां पढ़ें पूरा मामला
पाटनीपुरा निवासी वंदना रघुवंशी की 29 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। वंदना ने विद्या पैलेस में मकान किराए से लिया था। वहां वह माही और नैना नामक युवतियों के साथ अनैतिक कार्य करवाती थी। पुलिस ने नैना से सख्ती से पूछा तो उसने हत्या करवाना कबूल कर लिया। पुलिस को नैना ने बताया कि वंदना के पास उसके अश्लील वीडियो थे। नैना देवास से बुटिक पर कार्य करने का बोलकर इंदौर आती थी। वंदना उसे वीडियो सार्वजनिक करने धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी, ताकि नैना उसे छोड़कर देवास न जाए।

ये भी पढ़ें: चाय या कॉफी नहीं, सर्दियों के सीजन में इन चीजों को बनाएं अपना दोस्त, रहेंगे फिट

ये भी पढ़ें:चीते, हाथियों के बाद अब मप्र पहुंचेंगे जंगली भैंसे, कान्हा टाइगर रिजर्व से 40 साल पहले विलुप्त हो चुकी है ये प्रजाति

धमकी से तंग आकर रचा षडयंत्र
वंदना की धमकी से परेशान नैना ने मुंहबोले भाई अशोक सूर्यवंशी और गोलू को वंदना की हत्या के लिए राजी किया। बदले में दो लाख रुपए देने की बात की थी। हत्या वाले दिन आरोपी आरी लेकर आए थे। पहले उन्होंने वंदना की आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद आरी से उसका गला काट दिया था।

ये भी पढ़ें: बैसाखी की जगह पतवार से संवारा जीवन, मप्र की इस ताकत को आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

ये भी पढ़ें: भोपाल के इस शख्स ने बनाई डॉक्यूमेंट्री टैंक नं. 610, Gas Tragedy Day पर झलका तीसरी पीढ़ी का दर्द

पांच दिन में सुलझ गया मामला
पुलिस को इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पांच दिन लगे। महिला के फोन कॅाल की डिटेल खंगाली और हत्या के पहले जिन लोगों की वंदना से बात हुई थी, उनसे पूछताछ की। साथ रहने वाली माही और नैना की कॉल डिटेल की जांच भी की।