2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमारियों पर अचूक वार करता है ये पत्ता, आज से ही खाने में करें शामिल

बीमारियों पर अचूक वार करता है ये पत्ता, आज से ही खाने में करें शामिल

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

May 24, 2019

kari patta

बीमारियों पर अचूक वार करता है ये पत्ता, आज से ही खाने में करें शामिल

इंदौर. हमारे खानपान में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जिन्हें हम ज्यादा अहमियत नहीं देते जबकि वे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हंै। करी पत्ते को ही लीजिए। खाने को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के लिए करी-पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन करी-पत्ता खाने को ही नहीं महकाता बल्कि हमारी सेेहत को भी महकाता है। करी पत्ते से हमें सेहत संबंधी कई फायदे हासिल होते हैं। करी पत्ता हमारी कई बीमारियों से हिफाजत करता है। इसे खानपान में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए।

त्वचा और बाल रहेंगे स्वस्थ

मुहांसे, त्वचा का रूखापन, दाग-धब्बे दूर करने के लिए करी पत्ते का फेसपैक फायदेमंद रहता है। इसका फेसपैक सूखी करी पत्ती पीसकर, गुलाबजल, मुल्तानी मिट्टी, नारियल तेल मिलाकर बनाया जाता है। करी पत्ता बालों की जड़ को भी मजबूत बनाता है। करी पत्ता की सूखी पत्तियों का पाउडर तिल के तेल या नारियल के तेल में डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें। इससे रात को सिर की मालिश करें। सुबह शेम्पू कर लें। बालों की जड़ों में इस तरह मालिश करने से बाल स्वस्थ होते हंै।

आयरन-कैल्शियम की कमी होगी दूर

करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। करी पत्ता डले फूड आइटम खाएं तो ये पत्तियां अलग करके फेंकने की बजाय इन्हें खाना चाहिए।

शुगर में रहेगा फायदेमंद

करी पत्ता रक्त में शुगर की मात्रा को भी कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर भी शुगर का लेवल सही रखने में सहायक है। यह पाचन को सुधार कर वसा के अवशोषण को ठीक करता है। इस तरह करी पत्ता शुगर और पाचन में फायदेमंद होता है।

ठंडी होती है इसकी तासीर

करी पत्ता की तासीर ठंडी होती है। ये बवासीर रोग के इलाज में प्रयोग किया जाता है। करी पत्ते को पानी के साथ पीसें। फिर इसे छान लें। इस छने हुए पानी को पीने से बवासीर, दस्त, डायरिया, पेट के रोग और पाचन की परेशानी में फायदा होता है।

एनीमिया से करेगा बचाव

करी पत्ता शरीर में खून की कमी को पूरी करता है। दरअसल करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड काफी मात्रा में होता है। यह एनीमिया के खतरे को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हंै।

हमेशा स्वस्थ रहेगा दिल

करी पत्ता खाने से वजन नियंत्रित रहता है। यह कॉलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। करी पत्ता शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रोल लेवल को बैलेंस रखता है। जिससे हार्ट की बीमरियों से बचाव होता है।

आंखों की रोशनी नहीं होगी कम

करी पत्ता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है। विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखता है। इस विटामिन की कमी से रतोंधी नामक बीमारी हो सकती है, आंखों की रोशनी कम हो सकती है। लेकिन अगर आप करी पत्ते खाते हैं तो इनसे बचाव होता है।

नहीं होगा किडनी इन्फेक्शन

करी पत्ता किडनी और लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पत्ता किडनी और लिवर को बहुत से इन्फेक्शन से बचाता है और इनके काम करने की क्षमता को बेहतर बनाए रखता है। इन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए करी पत्ता जरूर खाना चाहिए।

कैंसर में मिलेगा लाभ

करी पत्ता में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तथा फेनोल्स पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से हमें बचाते हंै। करी पत्ता के विशेष तत्व ल्यूकेमिया , प्रोस्टेट कैंसर तथा कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव करने में सक्षम पाए गए हैं।