
bjp news : पूर्व लोकसभा स्पीकर ने ली नए नवेले पार्षदों की क्लास
इंदौर। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) ने भाजपा के नए पार्षदों की क्लास ली। अच्छा काम करने की सीख देने के साथ में ताई खरा बोलने में भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम मत करना, जिससे तुम और पार्टी बदनाम हो। इसके साथ में उन्होंने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के मामले को भी गंभीरता से लेने को कहा।
कल शाम को दीनदयाल भवन में इंदौर का आठ बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाली ताई ने सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। मुख्य रूप से पार्षदों पर फोकस था लेकिन विधायक, आईडीए अध्यक्ष और महापौर को भी बुलाया गया था। ताई ने सबसे पहले पार्षदों से परिचय लिया। कहना था कि एक बार सभी से परिचय हो जाए क्योंकि बहुत सारे पार्षद नए हैं। एक-एक कर सभी परिचय दे रहे थे। एक पार्षद पति ने खड़े होकर अपना परिचय दिया तो उन्होंने आपत्ति ली। मैं तो अलाऊ नहीं करती हूं।
बैठक में पार्षद को ही रहना चाहिए। एक पार्षद पति ने कहां कि मेरा बच्चा बहुत छोटा है, इस लिए सालभर वह नहीं आ पाएंगी। इस पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बैठने का इशारा किया। परिचय के बाद ताई ने सभी को प्रधानमंत्री के अभियानों की जानकारी दी। साथ में सिखाया कि हमको किस प्रकार जनता को ट्रीट करना चाहिए।
जैसे प्रधानमंत्री सभी वर्गों की चिंता करते हैं। पार्षदों को भी उनकी भावनाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कोई काम नहीं करें, जिसकी शिकायत आए। ऐसा कोई काम मत करना, जिससे तुम और पार्टी बदनाम हो। आखिर में ताई का कहना था कि मेरे मन में विचार आया था कि सभी नए पार्षदों से मिला जाए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी आग्रह किया था। मैं तो बस ये चाहती हूं कि आप अच्छा काम करें।
आपके अध्यक्ष को बोलना- मैं कांग्रेसी हूं
नगर भाजपा अध्यक्ष रणदिवे ने कल पार्षदों को जमकर आड़े हाथ लिया। गत सप्ताह सभी पार्षदों को उन्होंने बीएलए की सूची बनाकर देने को कहा था। कई जगहों से सूची आ गई, जिन्हें नगर भाजपा की तरफ से चेक भी किया जा रहा है। इसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। रणदिवे ने बताया कि बीएलए के नंबर पर बात की गई तो उसने यहां तक कहा कि आपके अध्यक्ष को मेरा नमस्ते बोलना- मैं कांग्रेसी हूं।
वहीं, फोन लगातार बंद आ रहे हैं तो कुछ नंबर यूपी व अन्य राज्यों के हैं। रणदिवे का कहना था कि बीएलए की नियुक्ति को मजाक बना रखा है। वे तो यहां तक बोले कि ये हाल तो सूची देने वालों के हैं। कई महान हैं, जिन्होंने वह भी नहीं दी। कहना था कि मैं नियमित जांच कर रहा हूं। उन्होंने चार नंबर विधानसभा के पार्षदों को भी बताया कि 27 हजार वोट गायब हो गए हैं, हमको जरा सी ङ्क्षचता नहीं है कि ये पता लगाए कि कहां और कैसे कट गए।
कम हो गई 311 पर शिकायतें
महापौर भार्गव ने बैठक में ताई को बताया कि आज ही 110 नई कचरा गाडिय़ों को तैयार किया है। लगातार काम हो रहे हैं। इंदौर में छह सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं, जिसमें से दो का भूमि पूजन कर दिया। कुछ अप्रवासी भारतीय आ रहे हैं, जिनसे भी बात हुई है। वे भी स्कूल गोद लेंगे। भार्गव ने 100 दिन के कामों की जानकारी दी। कहना था कि पार्षद अच्छा काम कर रहे हैं और 311 एप पर शिकायतें अब कम आ रही हैं। जनता सीधे पार्षदों को फोन लगाकर समस्या बता रही है। ताई ने यहां तक कहा कि पुरानी परिषदों ने काम किया, जिसकी वजह से परिषद बनी।
Published on:
19 Nov 2022 10:33 am

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
