scriptMP News: लफंगे का डर खत्म, लड़कियों के साथ करता था ऐसी हरकत जानकर रह जाएंगे हैरान | Boy Caught By The Police Who Usually Teases Girls Going College Coaching From Road | Patrika News
इंदौर

MP News: लफंगे का डर खत्म, लड़कियों के साथ करता था ऐसी हरकत जानकर रह जाएंगे हैरान

MP News: लफंगे की शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस काफी दिनों से उसका पीछा कर रही थी अब मिली सफलता…

इंदौरJun 05, 2024 / 05:34 pm

Shailendra Sharma

MP News,
MP News: इंदौर शहर में लड़कियों के लिए सिरदर्द बन चुका लफंगा आखिरकार पकड़ा गया है। ये लफंगा सुबह-सुबह कोचिंग जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकत कर भाग जाता था। दो लड़कियों ने इसकी हरकतों से परेशान होकर हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी लफंगे के पीछे लग गईं लेकिन कई दिनों तक वो उन्हें भी चकमा देता रहा। अब जाकर लफंगा पुलिस की पकड़ में आया है।


लफंगे से परेशान थी लड़कियां

आरोपी युवक का नाम रूपेश है जो कि बाणगंगा इलाके का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाणगंगा इलाके में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता था। बाणगंगा इलाके में बड़ी संख्या में कोचिंग और क्लालेज हैं। सुबह-सुबह जब लड़कियां कोचिंग या कॉलेज जा रही होती थीं तो लफंगा रूपेश बाइक से आकर उन्हें टच कर भाग जाता था। दो लड़कियों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें

शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वाले रह गए दंग


पुलिस के बिछाया जाल

लफंगे की हरकतों के बारे में जानते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। महिला पुलसिकर्मी सादे कपड़ों में कोचिंग-कॉलेजों के रास्ते पर एक्टिव हो गईं। एक दिन लफंगा उन्हें नजर भी आया लेकिन वो बच निकला। अब आखिरकार पुलिस ने आरोपी की पकड़ लिया है जिससे परेशान लड़कियों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि ASI मैडम को लेकर फरार हो गया सिपाही, जोरों पर चर्चाएं


Hindi News/ Indore / MP News: लफंगे का डर खत्म, लड़कियों के साथ करता था ऐसी हरकत जानकर रह जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो