3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादा के फर्जी हस्ताक्षर कर भाई-भाभी ने बनाई फर्जी वसीयत

- छोटे भाई की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज  

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Feb 26, 2023

File Photo

File Photo

इंदौर। संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से एक परिवार में बडे भाई और भाभी ने दादा के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी वसीयत बना लेने के मामले में पुलिस ने छोटे भाई की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना एमआइजी पुलिस के मुताबिक फरियादी राहुल पिता प्रेम अरोरा (40) निवासी अनूप नगर की शिकायत पर आरोपी सुशील और अलका निवासी एमआइजी कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में कल रात केस दर्ज किया गया है। फरियादी के मुताबिक आरोपी उनके बडे भाई और भाभी हैं। उन्होंने संपति को लेकर कुछ वर्ष से चल रहे विवाद में कोर्ट की शरण ली थी और मामला उनके पक्ष में रहा। पुलिस के मुताबिक फरियादी की ओर से शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने मेरे चाचा सुशील, मेरे दादाजी के नाम से कूटरचित वसीयत बनाई। इस पर स्वयं मेरे दादाजी के फर्जी हस्ताक्षर कर मेरे और मेरे पिता प्रेम अरोरा के साथ खुद के लाभ के लिए धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्याज लेकर लापता हुआ व्यापारी- चोइथराम मंडी में एक आलू-प्याज व्यापारी को आरोपी ने लाखों की चपत लगा दी।आरोपी यहां से माल लेकर गया और फिर अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। व्यापारी महाराष्ट्र गए तो वहां पर भी नहीं मिला। इस पर पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने अशोक पिता हेमराज चौधरी निवासी कौशल्यापुरी की शिकायत पर रवींद्र बधे जलगांव, महाराष्ट्र के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी मंडी में आया था। उसने यहां पर अशोक से प्याज और लहसुन का सौदा किया। इसके बाद सारा माल लेकर चला गया। वह पहले माल ले चुका है इसी के चलते उस पर भरोसा कर लिया। तय समय में जब रुपए नहीं दिए तो आरोपी से फोन पर संपर्क किया। आरोपी का फोन जब लगातार बंद आया तो उससे मिलने के लिए वह महाराष्ट्र में गए थे। वहां पर भी आरोपी नहीं मिला। जह काफी प्रयास के बाद भी आरोपी ने रुपए नहीं दिए तो उन्होंने राजेंद्र नगर पुलिस को इसकी शिकायत की। आरोपी ने 6 लाख 38 हजार रुपए की चपत उन्हें लगा दी। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
फोन पर रुपए ठगे- किशनगंज पुलिस ने प्रेमनारायण गोठवाल पिता पोप सिहं निवासी एकता नगर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने फोन किया और फिर बातों में उलझाकर उनसे जानकारी ली। इसके बाद बैंक खाते से 99 हजार 800 रुपए निकाल लिए। जब बैंक खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया तो जानकारी ठगी का पता चला। इस पर पुलिस को इसकी शिकायत की।

Story Loader