4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस टंकी मुक्त होगा सराफा बाजार, कंपनी बिछाएगी लाइन

कलेक्टर, व्यापारियों और कंपनी की बैठक में बनी सहमति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 16 Feb 2024, 10:12 AM IST

गैस टंकी मुक्त होगा सराफा बाजार, कंपनी बिछाएगी लाइन

गैस टंकी मुक्त होगा सराफा बाजार, कंपनी बिछाएगी लाइन

इंदौर. सराफा बाजार गैस टंकी से मुक्त होगा। हजारों व्यापारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए अब गैस लाइन बिछाई जाएगी। कलेक्टर की पहल पर व्यापारी एसोसिएशन, बंगाली कारीगर और अवंतिका गैस एजेंसी के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई है। जल्द ही कंपनी गैस लाइन बिछाएगी और व्यापारियों को कनेक्शन देगी।

सोने-चांदी के जेवरात बनाने के लिए सराफा बाजार में गैस की टंकी का उपयोग किया जाता है। सैकड़ों टंकियों के बीच व्यापारी व कारीगर काम करते हैं, जो बड़ा खतरा है। इससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। सराफा एसोसिएशन ने बंगाली कारीगर व चाट चौपाटी को सराफा से बाहर करने की मांग भी की थी। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने गैस लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया। कलेक्टर ने गुरुवार को अवंतिका गैस कंपनी, सराफा बाजार एसोसिएशन व बंगाली कारीगरों की बैठक बुलाई। बैठक में गैस लाइन बिछाने पर सहमति बन गई।

गैस लाइन है बेहतर विकल्प

कलेक्टर सिंह ने बताया कि सराफा में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम व्यावसायिक गैस सिलेंडरों से किया जाता है। अच्छा विकल्प देने के लिए गैस पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे सराफा सुरक्षित होगा और परेशानी से बच सकेंगे। गैस एजेंसी सर्वे कर जल्द ही लाइन बिछाने का काम शुरू करेगी।