
मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, इस शहर में अचानक सामने आने लगे मरीज
इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। जानकार इसे चौथी लहर से जोड़कर भी देखने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश में 6973 संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें से प्रदेशभर के 44 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। खास बात ये है कि, इसमें सबसे ज्यादा 11 संक्रमित इंदौर में सामने आए हैं। ये बात तो हम जानते हैं कि, कोरोना की बीती तीनों लहरों के दौरान इंदौर ही संक्रमण का हॉट स्पॉट रहा है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 15 मरीज भर्ती है। इनमें 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 42 हजार 779 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 794 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10337 की मौत हो चुकी है। शनिवार को 49 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 248 एक्टिव केस है।
15 जिलों में ,सामने आए नए संक्रमित
प्रदेश में बालाघाट में 3, बैतूल में 1, भोपाल में 7, डिंडौरी में 2, गुना में 4, ग्वालियर में 3, हरदा में 1, होशंगाबाद में 2,इंदौर में 11, जबलपुर में 1, मंडला में 2, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 3, सीहोर में 1, शिवपुरी में 2 में संक्रमित मिले है।
3 दिन में सामने आए 36 नए मामले
यहां गुरुवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई मेडिकल बुलेटिन में कोरोना से पॉजिटिव 12 मरीजो की पुष्टि की गई थी तो वही शुक्रवार को 13 मरीजों की कोरोना से पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। इसके बाद शनिवार को कोरोना के 11 संक्रिमों की पुष्टि हुई है। वहीं, 69 ऐसे मरीज है जो जिले में कोरोना से पीड़ित हैं और होम आइसोलेशन में रहते हुए जिनमें से अधिकतर का इलाज चल रहा है।
संक्रमण का कारण लापरवाही- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
वहीं, स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सेतिया के अनुसार, संक्रमण की बढ़ती संख्या को लोगों की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि, खासकर शहरवासियों को ये ध्यान रखने की जरूरत है कि, अभी कोरोना ख़त्म नहीं हुआ है। अभी भी सावधानी बरते जहां तक हो सके मास्क लगाकर रखें।
क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय
Published on:
5 Jun 2022, 12:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.