
'डांसिंग कॉप' को मिला 'भारत गौरव अवॉर्ड', अपने डांस से बना चुके हैं देशभर में करोड़ों फैन्स
इंदौर. इंदौर के 'डांसिंग कॉप' के नाम से देशभर में फेमस ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह को तो वैसे देशभर में हर कोई जानता है। अपने डांस के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने वाले रंजीत सिंह के देशभर में करोड़ों मुरीद हैं। उनके इसी अलग अंदाज और डेडिकेशन के दम पर वैसे तो वो कई अवॉर्ड से सम्मानित किये जा चुके हैं, लेकिन इस बार रंजीत सिंह को उस सम्मान से नवाजा गया है, जो अबतक किसी भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी को नहीं मिला।
17 साल की कड़ी मेहनत और काम की अनूठी लगन के चलते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने डांसिंग कॉप रंजीत सिंह को 'भारत गौरव अवॉर्ड' से सम्मानित किया है। रंजीत सिंह के मुताबिक, वह इस अवार्ड को पाकर वो खुद को बेहद बहुत गौरवशाली महसूस कर रहे हैं।
अलग अंदाज ने दिलाई पहचान
बता दें कि, ट्रैफिक पुलिस में रहते हुए शहर की यातायात संभालने वाले रंजीत सिंह इंदौर के हाईकोर्ट चौराहे पर तैनात रहते हैं। रंजीत के हमेशा चर्चा में बने रहने का सबसे बड़ा कारण उनका ड्यूटी करने का अलग अंदाज है। आए दिन सोशल मीडिया पर रंजीत सिंह डांस करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करते दिखाई देते रहते हैं। यही नहीं अपने ड्यूटी वाले चौराहे पर वो लोगों की मदद भी अपने अलग स्टाइल में करते दिखते हैं। शहर ही नहीं बल्कि देशभर में लोग उनके इसी अंदाज को देखकर उनकी तारीफ करने से नहीं चूकते। इसी वजह से देशभर में उनके कई फैन्स हैं। वैसे तो उनके तैनात कर्दा चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रित रहता है, लेकिन अकसर चौराहे पर उनके डांस स्टाइल के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करता देखने वालों की भीड़ लग जाती है। बता दें कि, रंजीत देश के उन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में से एक हैं, जिनके साथ लोगों ने सबसे ज्यादा सेल्फी ली है।
आमजन ही नहीं विबागों में भी खासे फेमस
रंजीत सिंह की लोकप्रियता का आलम ये है कि, देश के कई राज्यों में सेवाएं देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी वो टैंशन मुक्त रहते हुए काम करने की ट्रेनिंग देते रहते हैं। हाल में वो लद्दाक की ट्रैफिक पुलिस को ट्रेनिंग देने गए थे, जहां उन्होंने बेहद कम समय में काफी लोकप्रीयता हासिल कर ली है। आमजन ही नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासनिक विभागों में भी उनके अंदाज की खासा चर्चा बनी रहती है।
अलग अंदाज में करते हैं जरूरतमंदों की मदद
रंजीत सिंह को वैसे तो देशभर में 'डांसिंग कॉप' के तौर पर पहचान हासिल है। लेकिन, आमजन की सेवा के प्रति अपने समर्पण से भी उन्होंने मिसाल कायम की है। ड्यूटी के दौरान वो कई दफा बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करते नजर आते रहते हैं। काम के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से रंजीत ने देशभर में अपने साथ-साथ इंदौर का भी नाम रौशन किया है। कोरोना काल में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा भी रंजीत को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था।
क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय
Updated on:
5 Jun 2022, 11:34 AM IST
Published on:
5 Jun 2022, 11:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.