यह बात इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजमल जैन कोठारी ने पत्रिका से खास बातचीत में कही। डॉ. राजमल जैन चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, मंगलयान मिशन में भी शामिल रहे हैं। डॉ. जैन बोले, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट से जंगल, नदियों और जानवरों की गणना की जाती है। यह 200 से 500 किमी तक जाती हैं। वह बोले, कम्यूनिकेशन सैटेलाइट 35 हजार किलोमीटर तक जाती हैं। इसरो 1990 तक साल में 2 सैटेलाइट लांच करता था, लेकिन अब साल में 10 सैटेलाइट लांच कर रहा है। इसरो अब एक साथ 140 नैनो माइक्रो सैटेलाइंट भेज सकता है। अन्य देश भी अब इसरो के माध्यम से सैटेलाइट भेजते हैं।