इंदौर

शेयर बाजार में इनवेस्ट से पहले हो जाएं सतर्क, यहां एक लड़की ने 368 लोगों को लगा दिया 5 करोड़ का चूना

इंदौर के 368 लोगों को एक लड़की के साथ उसके तीन दोस्तों ने मिलकर 5 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। हैरान कर देगा ठगी का ये मामला।

इंदौरApr 23, 2022 / 12:05 pm

Faiz

शेयर बाजार में इनवेस्ट से पहले हो जाएं सतर्क, यहां एक लड़की ने 368 लोगों को लगा दिया 5 करोड़ का चूना

इंदौर. शेयर बाजार में हर रोज हजारों लोगों को करोड़ों रुपए का नफा और नुकसान होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने की लालच देकर उन्हीं को लूट लेते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आया है, जहां एक लड़की और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर 368 लोगों को शेयर बाजार में बेहिसाब मुनाफा कमाने का लालच देकर 5 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया।


इनकी थी फर्जी एडवाइजरी कंपनी

मामला सामने आने के बाद इंदौर की राव पुलिस ने मामले के एक एक पहलू को बारीकी से जांचने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, केस डायरी के अनुसार पूजा थापा नाम की लड़की भी इस खेल की सूत्र संचालक है। वह पहले भी फर्जी एडवाइजरी कंपनी चला चुकी है। उसे इस खेल का पुराना एक्सपीरियंस है। पूजा ने अपने साथ पवन तिवारी, प्रकाश भट्ट और विजय जायसवाल को शामिल किया। पवन तिवारी को टीम का हेड बनाया गया। पुलिस रिकॉर्ड में इसे सरगना ही इस फ्रॉड का मुख्य सूत्रधार कहा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- तीखी धूप के बीच 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के आसार


14 लोग गिरफ्तार फिर भी हसीना फरार

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पूजा थापा को गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन उसकी 1 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति और गाड़ियां समेत 13 लाख रुपए जब कर लिए।पुलिस को इनके परिचित, रिश्तेदार आदि के 12 से ज्यादा बैंक खाते मिले हैं, जिन्हें पता भी नहीं था कि उनके खातों में धोखाधड़ी की रकम आ रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।


इस तरह हुआ मामले का खुलासा

एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया, 15 अप्रैल को 19वीं असम रायफल के रायफलमैन सौरभ मिश्रा ने ईमेल से शिकायत की थी। उनके 3.78 लाख ठगे गए थे। इसी के बाद से शुरु हुई जांच ने टीम को भी चौंका कर रख दिया। बता दें कि, इसी जांच में पूरी गैंग सामने आई।

 

यह भी पढ़ें- कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर युवती से रेप, पैसे भी ऐंठे, शर्तें न मानने पर चाचा को भेज दिए फोटो

 

पुलिस ने जब्त की आरोपियों की संपत्ति

फाइनेंसियल फ्रॉड वालों का पसंदीदा बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा

आरोपियों ने अधिकांश ट्रांजेक्शन बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में करवाए हैं, क्योंकि इस बैंक सेे ई-ट्रांजेक्शन में आईएफसी कोड का इस्तेमाल किए बिना किसी भी बैंक में रुपए भेजे जा सकते हैं। ऐसेे 12 खाते सीज किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री के दौरे के बाद PM मोदी ने शिवराज को अचानक दिल्ली बुलाया, शाह के बाद एमपी आ सकते हैं प्रधानमंत्री

 

इन्होंने की 5 करोड़ की ठगी

आरोपी कैलाश मौर्या, कपिल उर्फ रोहित हार्डिया, अनिल यादव अपने परिचितों के नाम पर खाते खुलवाते थे। इनमें निवेश के नाम पर ली गई राशि जमा होती थी। आरोपी यज्ञदत्त शर्मा, अमित जोशी खातों से नेट बैंकिंग के जरिए यह रकम निकालते। आरोपी मुरली पाटनकर इसे कैश करवाकर पूजा और पवन के पास पहुंचाता था। एक अन्य आरोपी अनुराग कंपनी में टीम लीडर की भूमिका निभाता।

 

बारिश होने से यहां लोगों को मिली गर्मी से राहत, देखें वीडियो

Home / Indore / शेयर बाजार में इनवेस्ट से पहले हो जाएं सतर्क, यहां एक लड़की ने 368 लोगों को लगा दिया 5 करोड़ का चूना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.