3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड न्यूज : प्रशासन देगा दिव्यांगजन को मुफ्त में कोचिंग

पहले चरण में 100 छात्रों का होगा चयन, प्रशासन ने भेजा भोपाल प्रस्ताव प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर पाएंगे तैयारीसमाज की मुख्यधारा से जोडऩे की पहल

2 min read
Google source verification
administrative complex

गुड न्यूज : प्रशासन देगा दिव्यांगजन को मुफ्त में कोचिंग

इंदौर।

एजुकेशन हब इंदौर में अभी तक वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस फ्री उपलब्ध कराई जाती है। अब प्रशासन दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए उन्हें भी फ्री कोचिंग क्लासेस देने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही रहने-खाने
की व्यवस्था भी करेगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव जिला प्रशासन ने सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग आयुक्त को भेजा है। प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से करीब 100 दिव्यांगजन को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा जिनमें बैकिंग, रेलवे, एसएससी आदि शामिल हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोचिंग क्लासेस के लिए 100 दिव्यांगजन का चयन किया जाएगा, जिसमें 50 दृष्टिबाधित , 25 श्रवणबाधित और 25 अस्थिबाधित होंगे। इन्हें छह माह के लिए कोङ्क्षचग क्लासेस उपलब्ध कराई जाएगी। यह कोचिंग क्लासेस सामाजिक कल्याण परिसर में स्थित शासकीय संस्थाओं में दी जाएगी।

जरूरी होगा स्नातक होना

इसके लिए दिव्यांगजन की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक होने के साथ ही किसी भी संकाय में स्नातक होना जरूरी होगा। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिला स्तरीय चार सदस्यीय कमेटी चयन करेगी। मप्र का मूल निवास होना जरूरी होगा।

नौ लाख रुपए से अधिक होंगे खर्च

दिव्यांगजन को दी जाने वाली फ्री कोचिंग क्लासेस से पूर्व भौतिक संसाधन सहित अन्य पर 9 लाख रुपए से अधिक खर्च किया जाएगा। सेटअप में लैपटाप, प्रोजेक्टर, प्रिंटर , टेबल- कुर्सी सहित अन्य पर करीब 5.20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं प्रशिक्षण के लिए मानव संसाधनों पर करीब 4,42,800 रुपए अनुमति खर्च माना गया है। इसके पीछे कलेक्टर का उद्देश्य है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में दिव्यांगजन की सहभागिता होने से उनके लिए रोजगार से जुडऩे के अवसर प्राप्त होंगे और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

Story Loader