3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखी है इस शहर की परंपरा, जानिए क्यों आधी रात को सडक़ पर उतरता है सितारों का कारवां

गणपति के विराजमान होने के साथ ही इंदौर शहर में शुरू हो गई झांकी निकलने की तैयारी, अनंत चर्तुदशी पर निकलेगा कारवां

2 min read
Google source verification
jhanki indore

इंदौर. गणेश स्थापना होने के साथ ही इंदौर के सालाना जलसे अनंत चतुदर्शी चल समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। गणपति बप्पा की विदाई के लिए शहर की शान बनी दशकों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बंद कपड़ा मिलों के मजदूर फिर हिम्मत जुटाकर खड़े हुए हैं। नगर निगम, आईडीए, खजराना गणेश मंदिर भी झांकी निर्माण की तैयारी में जुट गया है। इस बार भी करीब २० से ज्यादा नयनाभिराम झांकियां निकलेंगी।

१० लाख रुपए मंजूर

पांच मिलों की झांकियां को आर्थिक सहायता देने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने १० लाख रुपए मंजूर किए हैं। शनिवार को हर मिल को २-२ लाख रुपए की राशि का वितरण किया जाएगा। आईडीए और नगर निगम भी अपनी झांकी तैयार कर रहे हैं। आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया, राशि जल्द जारी की है, ताकी झांकी निर्माण में मुश्किल न हो। आईडीए ने झांकी निर्माण का जिम्मा ६.११ लाख रुपए की राशि के साथ एक एजेंसी को दिया है।


शहर की मिलों के हालात और तैयारियां
मालवा मिल -मालवा मिल में झांकी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। झांकी निर्माण के लिए फिलहाल आर्थिक सहयोग की दरकार है। निर्माताओं ने झांकी के ढांचे को आकार देना शुरू कर दिया है।


कल्याण मिल - झांकी कलाकारों ने अनोखी थीम पर निर्माण शुरू कर दिया है। मिल के बंद होने के बाद से ही मजदूरों ने अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष जारी रखा है।


हुकुमचंद मिल - हुकुमचंद मिल के मजदूरों की न्यायालय से अपने हक की लड़ाई के बावजूद झांकी निर्माण में कोताही नहीं बरती है। मजदूरों शहर की शान बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ेंगे।


राजकुमार मिल - हर बार की तरह रोचक विषय पर झांकी निर्माण किया जा रहा है। यहां के मजदूर फिर सर्वश्रेष्ठ झांकी के निर्माण में लगे हैं।


स्वदेशी मिल - मिल बंद होने के बाद स्वदेशी मिल के मजदूरों के लिए झांकी निर्माण हमेशा से ही चुनौती भरा रहा है। लेकिन मजदूर हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं बरतते।


होप टेक्सटाइल्स - होप टेक्सटाइल्स द्वारा झांकी निर्माण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। झांकी के लिए कलाकारों ने पुतलों को आकार देने का काम भी शुरू कर दिया है।

नगर निगम ने सौंपे ६० हजार के चेक
मिल बंद होने से झांकियों का निर्माण मुश्किल है। ऐसे में पिछले कुछ सालों से मिल के झांकी निर्माताओं को नगर निगम राशि देता है। इस बार इन्हें 60-60 हजार के चेक का वितरण महापौर सचिवालय पर किया गया। जनकार्य प्रभारी शंकर यादव ने बताया कि निगम द्वारा प्रतिवर्ष शहर में निकलने वाले श्री गणेश विसर्जन चल समारोह की गरिमा को बनाए रखने के लिए, 5 मिलों को अनुदान राशि का वितरण किया है। शुक्रवार को महापौर मालिनी गौड़ ने स्वदेशी मिल, हुकुमचंद मिल, मालवा मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल के झांकी निर्माताओं को चेक सौंपे। इस मौके पर कन्हैयालाल मरमट, हरनाम सिंह धारीवाल, नरेंद्र श्रीवंश, कैलाश कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे।

Story Loader