इंदौर. गवर्नमेंट होलकर ऑटोनॉमस कॉलेज को नैक की ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है। पिछली बार तक ए ग्रेड वाले होलकर कॉलेज ने नई ग्रेड लेकर और सर्वाधिक 3.64 स्केल पाइंट अर्जित कर प्रदेश का नंबर वन कॉलेज बनकर इतिहास रचा है। ग्रेड पाइंट के हिसाब से देशभर के गवर्नमेंट और प्राइवेट ऑटोनॉमस कॉलेज की लिस्ट में होलकर का स्थान आठवां हो गया है। बाकी सात कॉलेज दक्षिण के हैं। कॉलेज ने कुल 4000 में से 3644 मार्क्स प्राप्त किए, जो गवर्नमेंट कॉलेजों में अधिकतम हैं।