4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइडीए की सौगात: रियायत दर पर मिलेंगे 1000 प्लॉट

टीपीएस-5 और 8 में चल रहा कॉलोनी विकास का काम - लॉटरी सिस्टम से प्लॉट देने की तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 15 Feb 2024, 4:57 PM IST

आइडीए की सौगात: रियायत दर पर मिलेंगे 1000 प्लॉट

आइडीए की सौगात: रियायत दर पर मिलेंगे 1000 प्लॉट

इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) जल्द ही शहर को सौगात देने जा रहा है। लंबे समय बाद आवासीय इकाई टीपीएस-5 व 8 तैयार की जा रही है। इसके पहले चरण में एक हजार प्लॉट बेचे जाएंगे। इनकी नीलामी नहीं होगी, बल्कि गाइड लाइन व आसपास की कॉलोनियों के रेट का औसत निकालकर कीमत निर्धारित की जाएगी और लॉटरी से आवंटन होगा। आइडीए रियायती दर पर प्लॉट देने की तैयारी कर रहा है।

ये प्लॉट कनाडि़या क्षेत्र में 159.544 हेक्टेयर में विकसित हो रही टीपीएस-5 और भंवरासला, कुमेड़ी, भांग्या, कैलोढ़ाला, तलावली चांदा, शक्कर खेड़ी और अरंडिया में 301 हेक्टेयर में तैयार हो रही टीपीएस-8 में हैं। दोनों योजनाओं में सड़क निर्माण और बगीचों की बाउंड्रीवाल का काम तेजी से चल रहा है। योजना अनुसार लोकसभा चुनाव के पहले दोनों योजनाओं में एक हजार से अधिक प्लॉटों के आवंटन की तैयारी है। इस बार प्लॉट लॉटरी सिस्टम से देंगे, क्योंकि नीलामी को लेकर जनता की शिकायत थी कि टेंडर में कीमत इतनी अधिक हो जाती है कि प्लॉट मध्यमवर्गीय परिवार की पहुंच से दूर हो जाता है। दोनों योजनाओं में करीब पांच हजार प्लॉट तैयार होंगे।

800 से 2400 वर्गफीट के होंगे प्लॉट

दोनों योजनाओं में रिप्लानिंग की गई। पहले बड़े-बड़े प्लाॅट दूर-दूर थे। बाद में दोनों योजनाओं को जोड़कर एक चक्र बनाया और प्लाॅटों का आकार छोटा किया गया। 800 से 2400 वर्गफीट के प्लॉट बनाए गए हैं, ताकि ये आम जनता की पहुंच में रहें। प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से करने की तैयारी है, लेकिन आरक्षण पद्धति का ध्यान रखा जाएगा। अजा, अजजा, भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग सहित तमाम वर्गों को तय अनुपात में प्लॉट दिए जाएंगे।