
इंदौर. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टी 20 मैच के लिए दोनों ही टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंची। इंदौर एयरपोर्ट पर जब ये टीमें पहुंची तो यहां पहले से ही क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ थी। लोग अपने स्टार क्रिकेटर्स की एक झलक देखने के लिए बेकाबू हुए जा रहे थे। एक एक करके जैसे ही खिलाड़ी आ रहे थे फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही थी। जैसे ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ बस से उतरे तो फैंस ने चियरिंग शुरू कर दी। फैंस जोर जोर से टीम इंडिया के सपोर्ट में नारे लगा रहे थे।
टीम इंडिया के साथ आई ग्लैमरस गर्ल को देखकर चौंक गए लोग
टीम इंडिया के साथ आई श्रीलंका की बस से उतरी ग्लैमरस गर्ल को देखकर भी लोगों ने खूब चियरिंग की। बाद में पता चला कि वह ग्लैमरस गर्ल श्रीलंका के कप्तान तिषारा परेरा की पत्नी शरामी हैं। तिषारा और शरामी की जोड़ी को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जाता है। दोनों ही ग्लैमरस फोटोशूट करवाते रहते हैं और इंटरनेट पर अपलोड भी करते हैं।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है ये जोड़ी
तिषारा और उनकी पत्नी शरामी की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय है। तिषारा अपनी पत्नी के साथ खूब फोटो डालते रहते हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते हैं। तिषारा की पत्नी भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उनके अकाउंट में टीम इंडिया के खिलाडिय़ों की भी बहुत सारी फोटो अपलोड की गई हैं।
कप्तान रोहित ने मनाया अपनी पत्नी का जन्मदिन
एक तरफ विरुष्का हनीमून बनाकर इंडिया लौट आए हैं, वहीं विराट की गैरमौजूदगी में इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इंदौर में पत्नी का जन्मदिन मनाया। रोहित ने ट्वीट करते हुए कहा, आमतौर पर किसी के जन्मदिन पर आप उनके साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं। लेकिन मेरी पत्नी के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा ट्रेवल करता रहता हूं।
इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि ट्रेवल टाइम में उनके साथ अच्छा समय बिता सकूं। मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि रितिका जैसी पत्नी मिली। जन्मदिन की शुभकामनाएं। ट्विटर पर भावुक संदेश लिखने के अलावा रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पत्नी रितिका के साथ फोटो शेयर की है और जन्मदिन की बधाई दी है।
मैरिज एनिवर्सरी पर लगाया था तीसरा शतक
बता दें कि मोहाली में दूसरे एक दिवसीय मैच में रोहित ने तीसरा दोहरा शतक लगाया था। उस दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी थी। यह पारी पत्नी को समर्पित की थी। रोहित और रितिका होटल में पहुंचते ही पहले रेस्टोरेंट गए। रोहित ने वहां केक काटकर पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उसके बाद टी-ट्वेंटी के खिलाडिय़ों के लिए होटल में बुफे की व्यवस्था की गई थी। श्रीलंका के खिलाडिय़ों की डिमांड पर खासतौर पर ट्यूना फिश की डिश प्रिपेयर की गई थी। वहीं इंडियन क्रिकेटर ने होमली और लो कार्ब लाइट फूड की डिमांड की थी। ठंड की रंगत देखते हुए शेफ ने बाजरा और ज्वार की स्पेशल डिश भी तैयार की। होटल में खिलाडिय़ों का स्वागत स्पेशल नोट के साथ किया गया। रोहित की पत्नी के जन्मदिन के लिए हर खिलाड़ी के रूम में खास तौर पर बनाए गए केक और पेस्ट्री भी रखवाए गए थे।
विराट को किया मिस
अनुष्का से शादी के चलते कप्तान विराट कोहली ने टी-२० सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं है। उनके इंदौर नहीं आने से उनके कई पैंस निराश हैं। एयरपोर्ट और होटल पर पहुंचे कई क्रिकेट फैंस टीम के आने पर मिस यू विराट के नारे लगाते दिखाई दिए है।
Published on:
22 Dec 2017 02:12 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
